फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   67 new corona positive arrived

कोरोना के 67 केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
67 new corona positive arrived
जिले में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। इसके बावजूद शहरवासी और शिक्षण संस्थान सतर्कता बरतते नजर नहीं आ रहे हैं। बाजारों में भी लापरवाही देखी जा रही है। वीरवार को फिर 67 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें 16 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें अब आईटीआई के छह छात्र शामिल हैं। वहीं सीएचसी सुपरवाइजर, एक फाइनेंस के दो कर्मचारी को पॉजिटिव मिले हैं। वीरवार को पांच अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। इसमें 97 को टीका लगाया गया। 93 को पहली और 4 को दूसरी डोज लगाई गई। कुल 67 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। उधर शुक्रवार को 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की टीमें स्कूलों में जाकर दस्तक देंगी और स्कूल के हालात जानेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक ने किया सैनिक स्कूल का निरीक्षण
करनाल। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. सोनिया त्रिखा वीरवार को करनाल पहुंची और कर्ण लेक के सभागार में कोविड 19 कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उप-मंडल अधिकारी इंद्री सुमित सिहाग, सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ पीयूष शर्मा, सभी उप-सिविल सर्जनस, जिला शिक्षा अधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित हुए। समीक्षा से पहले उन्होंने सैनिक स्कूल कुंजपुरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करनाल में कोविड 19 के कार्यक्रम के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को ज्यादा प्रेरित कर टीकाकरण करवाया जाना चाहिए। उप-सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. नीलम वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएंगे।
विज्ञापन

कुंभ में जाने से पहले उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
करनाल। हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले में बुजुर्गों व बच्चों को न जाने की सलाह दी गई है। वहीं श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक किया गया है। मेले में जाने के 72 घंटे के अंदर और वापस लौटने के बाद भी कोरोना टेस्ट कराना होगा। इसकी रिपोर्ट भी रखनी होगी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मार्च माह में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेलेे में श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। अन्य बीमारियों का प्रमाण पत्र साथ रखना होगा। मेला प्रबंधक के निर्देशानुसार बीमार और बुजुर्ग तथा बच्चे, गर्भवती महिलाएं मेले में जाने से बचें। मेले में जाने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा तथा कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश के समय से 72 घंटे पहले की कोविड रिपोर्ट आरटीपीसीआर नेगेटिव साथ रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 विद्यार्थियों का कराया टेस्ट
बल्ला। कुंजपुरा सैनिक स्कूल में कोविड-19 एक्टिव की संख्या बढ़ने की वजह से हेल्थ इंस्पेक्टर दिलावर ने एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला में स्टाफ की बैठक ली और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान 80 विद्यार्थियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू सुशील कुमार ने बताया सभी बच्चों एवं बुजुर्गों को भी सीएचसी बल्ला में जाकर कोरोना टेस्ट करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed