फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   65,442 sanitary pads arrived in government schools

Karnal News: सरकारी स्कूलों में आए 65,442 सेनेटरी पैड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
65,442 sanitary pads arrived in government schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लंबे समय से लंबित आपूर्ति प्रक्रिया को गति देते हुए जिले के विद्यालयों में सेनेटरी पैड की सप्लाई शुरू कर दी गई है। डेढ़ से दो साल से नियमित वितरण बाधित था। जनवरी से मार्च तक का ऑर्डर भी अटका हुआ था। अब चरणबद्ध तरीके से स्कूलों तक स्टॉक पहुंचाया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में किशोरियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध न होने की समस्या को 4 फरवरी को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया था। अब छात्राओं के लिए दिए गए 65,442 सेनेटरी पैड के ऑर्डर को जारी कर दिया गया है। अब तक करनाल के 11 से अधिक विद्यालयों में वितरण कर दिया गया है। शेष खेप भी लगातार भेजी जा रही है, ताकि सभी स्कूलों में योजना का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन

हर माह 10 सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का प्रावधान
कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं को हर माह 10 सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसी व्यवस्था को फिर से सुचारु बनाने के लिए वितरण को दो वर्गों कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 में विभाजित किया गया है। स्कूल स्तर पर नामित नोडल अध्यापक निगरानी में पैड वितरित किए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
करनाल में दो से तीन दिन के अंदर सेनेटरी पैड वितरित कर दिए जाएंगे। इसके लिए दो गाडियों के जरिये चरणबद्ध तरीके से अन्य ब्लॉकों में भी वितरण की तैयारी की जा रही है, ताकि योजना का दायरा बढ़ाया जा सके। -सुमित, डीएमएस व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed