फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिलेभर में रही होली की धूम, डीजे की धून पर उड़े रंग-गुलाल

जिलेभर में रही होली की धूम, डीजे की धून पर उड़े रंग-गुलाल

Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में रही होली की धूम, डीजे की धून पर उड़े रंग-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिलेभर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल उड़ाया तो वहीं लोगों ने डीजे की धुन पर नाचकर खुशी का इजहार किया। सुबह से लेकर शाम तक शहर में होली की धूम रही। शहर के साथ साथ असंध, घरौंडा, नीलोखेड़ी, तरावड़ी व इंद्री में भी होली का त्योहार पर जमकर रंग उड़ाए गए। इस दौरान हुड़दंगियों को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। शहर में बिना नंबर की बाइक व हुड़दंग करने पर 24 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में होली महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। उर्मिला अरोड़ा और उनकी सहयोगियों ने होली के भजन गाए और श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। पटियाला से विशेष तौर पर पहुंची ज्योति ने कृष्ण भगवान का रूप धरा और साक्षात कान्हा के दर्शन करवाएं। जम्मू से सुशील, सुनील पुरी ने लूटी-लूटी भतेरी मोज लूटी भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्षद वीर विक्रम कुमार तथा एनडी गोयल विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर राजेश सिंगला, अमन सिंगला, अनिल छाबड़ा, राम, कृष्ण लाल बत्तरा, शोमांश बत्रा, नरेश तनेजा, रविंद्र तनेजा व सोम पोपली मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed