फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर से दुकानदारों की तू तड़ाक, दुकानदारों ने सिटी थाने में किया हंगामा

अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर से दुकानदारों की तू तड़ाक, दुकानदारों ने सिटी थाने में किया हंगामा

Fri, 08 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर से दुकानदारों की तू तड़ाक, दुकानदारों ने सिटी थाने में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य बाजार कर्ण गेट से अतिक्रमण हटाने को लेकर सिटी थाना प्रभारी और दुकानदार आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुई नोक-झोंक तल्खी में बदल गई। बात इतनी बिगड़ी कि विरोध करने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने उठा लिया और सिटी थाने ले गई। इसके विरोध में काफी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। दुकानदारों ने सिटी थाना इंस्पेक्टर के सामने थाने में भी जमकर हंगामा काटा और पुलिस पर आरोप जड़े।
उधर, पुलिस ने दुकानदारों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद डीएसपी थाने में पहुंचे दोनों पक्षों में समझौता कराया। हालांकि, पुलिस द्वारा दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के सभी मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने अवैध कब्जे किए गए हुए हैं और अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे में सड़कें काफी तंग हो रखी हैं और इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दिनभर यहां जाम की स्थिति रहती है। नगर निगम भी कई बार दुकानदारों को नोटिस दे चुका है, लेकिन दुकानदारों को इसका असर नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सिटी थाना भी बाजार के अंदर ही है, ऐसे में किसी घटना या फिर वारदात स्थल पर पहुंचने के लिए पुलिस की गाड़ियां भी यहां पर फंसी रहती हैं। बाजारों को जाम मुक्त करने के लिए वीरवार दोपहर 2 बजे सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कर्ण गेट बाजार में निकले और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की अपील की। इसी दौरान सर्राफा बाजार में एक दुकानदार को जब इंस्पेक्टर ने दुकान के आगे से सामान उठाने को कहा तो दुकानदार ने कहा कि पहले दुकानों के बाहर खड़ी इन बाइकों को हटवाया। पुलिस ने कहा कि इनको भी हटवाएंगे, लेकिन दुकानदार ने दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बात कहासुनी से नोक-झोंक तक पहुंची। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दुकानदार को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे थाने ले गए। इस बात की भनक जब अन्य दुकानदारों को लगी तो वे भी एकत्रित हो गए। काफी संख्या में व्यापारी थाने में पहुंच गए और वहीं पर इंस्पेक्टर हरजिंद्र के सामने व्यापारियों ने हंगामा काटा। व्यापारियों ने पुलिस पर दुकानदार के साथ मारपीट के आरोप लगाए, वहीं पुलिस ने दुकानदारों पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामे की स्थिति रही। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने गाली गलौच कर तो मामला बढ़ गया। इस पर सिटी थाना प्रभारी ने जब दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो मामला एसपी दरबार पहुंच गया। बाद में डीएसपी बलजिंद्र सिंह थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दुकानदार ने पुलिस ने लिखित में माफी मांगी तो मामला निपटा।

चार फुट जगह पर फड़ी लगाने की ली हुई है डीसी से अनुमति
व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि पहले डीसी से उन्होंने दुकान के बरामदे से चार फुट आगे तक जगह पर फड़ी लगाने की अनुमति ली हुई है। यदि दुकानदार इसके आगे दुकान का सामान रखता है तो उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है वह उसके खिलाफ नहीं है। हमारा समझौता हो गया है। अतिक्रमण के हम भी खिलाफ हैं।



दुकानदार ने अतिक्रमण अभियान के दौरान और थाने में उसके सामने बदतमीजी की थी। इस बात को लेकर व्यापार मंडल ने माफी मांगी है और उस दुुकानदार ने भी लिखित में माफी मांगी है। यदि दोबारा कोई दुकानदार बदतमीजी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।-हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed