{"_id":"5bd8ac30bdec2269317c917e","slug":"61540926512-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विश्वास रैली में पंडाल को भरने के लिए छुट्टी होने से पहले बुलाए सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, तीन घंटे लेट पहुंचे शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विश्वास रैली में पंडाल को भरने के लिए छुट्टी होने से पहले बुलाए सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, तीन घंटे लेट पहुंचे शिक्षा मंत्री
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। भाजपा सरकार ने अपने चार साल के लेखे-जोखे को जनता के बीच रखने के लिए जिलास्तरीय जन विश्वास रैली का आयोजन कुंजपुरा के खेल स्टेडियम में किया, लेकिन भाजपा के राज्य मंत्री व विधायक भीड़ नहीं जुटा पाए, पंडाल को खाली देखकर कर कुंजपुरा के सरकारी स्कूल से छुट्टी होने से पहले ही विद्यार्थियों को पंडाल में बैठा दिया, लेकिन फिर भी पंडाल में काफी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। वे सुबह 10 बजे की बजाय दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचे। मंत्री का इंतजार करते हुए काफी लोग पंडाल छोड़कर पहले ही चले गए। पंडाल को खाली देखकर मंत्री व विधायकों के पसीने छूटते रहे।
दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी में 90 प्रतिशत इटली का डीएनए है और 10 प्रतिशत ही जवाहर लाल नेहरू का। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की नकल करने के लिए एक व्यक्ति रखा हुआ है। शिक्षा मंत्री ने जनता को विश्वास दिलाया कि 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी और वे जनता के बैल बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गीता ऐसा गीत है तो युद्ध भूमि में लिखा गया है। उन्होंने दूसरी पार्टियों के नेताओं को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि उनसे बचकर रहना, अब चुनाव आने वाले में तो वे बरसाती मेंढक की तरह आपके पास आएंगे।
विज्ञापन
हमने दिए 1192 करोड़ रुपये मुआवजे में, कांग्रेस ने दिए थे 8-8 रुपये के चेक
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने 4 साल में पारदर्शिता, ईमानदारी व निष्ठा से जनता की सेवा की है। सरकार की नीति व नीयत साफ है, जो हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में काम किया है उसे जनता के सामने पेश किया जा रहा है, जबकि विपक्ष केवल चुनाव के दिनों में वोट मांगने के लिए ही लोगों के बीच में आते थे। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से आने वाले वर्ष 2019 के चुनाव में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से देश व प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें करीब 1192 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जबकि विपक्ष ने 10 साल में केवल 100 करोड़ रुपये का ही मुआवजा दिया था। पहले किसानों को 8-8 रुपये के भी मुआवजे के चेक दिए जाते थे परंतु हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि किसान को 500 रुपये से कम का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
राज्य मंत्री कांबोज ने गिनवाए हलके के विकास कार्य
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इंद्री विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था, कई जगह पूर्व मुख्यमंत्रियों के शिलान्यास के पत्थर तो लगे थे परंतु उन पर किसी ने काम करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि 4 साल में इंद्री की सभी सड़कें बनाई गई हैं, करनाल से इंद्री की सड़क पर फोरलेन का काम चल रहा है और इंद्री से लाडवा की सड़क को भी फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुंजपुरा के लोग यदि दो एकड़ जमीन दे दें तो यहां एक रेस्ट हाउस का भी निर्माण करा दिया जाएगा। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए ईमानदारी से काम किया जिससे सरकार को प्रतिवर्ष 14 हजार मीट्रिक टन अनाज की बचत हुई तथा तेल की कालाबाजारी पर रोक लगी है।
कल्याण ने दिखाया विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी इनेलो और कांग्रेस का निशाना साधा। इसके साथ ही घरौंड़ा विधानसभा में चार साल में कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी दिखा, जिसे वे लोगों के बीच बटवाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए समूचे प्रदेश का एक समान विकास किया है। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कुछ ऐसे गांव हैं, जिनमें देश की आजादी के 70 साल के बाद भी 50 प्रतिशत से अधिक गलियां कच्ची थीं, जिन्हें उनके द्वारा पक्का करवाया गया। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 100 गांव हैं, सभी में समान विकास करवाया जा रहा है। इन 4 सालों में घरौंडा की तस्वीर बदली है, 20 सालों से लंबित कार्यों का हल किया गया है। इसके साथ असंध विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र असंध में हुए विकास कार्य के बारे में जनता को बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी को एक साथ लेकर चलती है, पार्टी की विचारधारा राष्ट्रसेवा है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी।
छठी से दसवीं तक के पाठ्यक्रम में अनिवार्यता से पढ़ाई जाएगी संस्कृत व पंजाबी भाषा
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आने वाले शिक्षा सत्र में छठी से दसवीं तक के पाठ्यक्रम में संस्कृत व पंजाबी भाषा को लागू किया जाएगा। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि कर्मचारी अपनी जिद छोड़कर सरकार के साथ बैठकर बात करें तो इसके बेहतर परिणाम हो सकते हैं। हरियाणा सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है और उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 24 घंटों में संभव है कर्मचारियों से बात करके इसके बेहतर परिणाम सामने आ सकें।
कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, मंडलाध्यक्ष रणबीर सिंह गोयत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन ईलम सिंह, मंडलाध्यक्ष नंदलाल पांचाल, अमनदीप सिंह विर्क, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष स. गुरविन्द्र सिंह, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, कुंजपुरा के सरपंच पति विजय कुमार, जिला किसान मोर्चा के प्रधान सतीश राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कांबोज, भाजपा नेता ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, सहित स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित थे।