{"_id":"5b902eef867a557f60165e67","slug":"61536175855-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदगी मामले में बादल के खिलाफ किए जाएंगे प्रदर्शन : झिंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदगी मामले में बादल के खिलाफ किए जाएंगे प्रदर्शन : झिंडा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मीटिंग डेरा कार सेवा में प्रधान जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की पूर्व की सरकार में गुरु ग्रंथ साहिब का जो अपमान हुआ था और उसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दोषी पाए गए थे। इतना ही नहीं बरगाड़ी में पुलिस द्वारा गोली लगने से जो दो सिख शहीद हुए थे, वह गोली भी प्रकाश सिंह बादल की शह पर चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद पूरी दुनिया के गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वाली संगत में रोष व्याप्त है और इसी के कारण हर जगह बादल का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फैसला लिया है कि हरियाणा में सबडिवीजन और सभी जिलों में संगत बादल के विरोध में प्रदर्शन करेगी और सभी एसडीएम और डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र देकर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने की गुहार लगाएगी।
झींडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा कमेटी के दिदार सिंह नलवी बादल से मिला हुआ है, पिछले दिनों 19 अगस्त को बादल की रैली का पिपली में जब हरियाणा कमेटी ने विरोध किया था तो उस समय नलवी एवं उसके साथियों ने बादल का साथ दिया था और हरियाणा कमेटी की रैली का बहिष्कार करके साबित कर दिया था कि नलवी बादल के इशारों पर चल रहा है। अब जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट के बाद नलवी ने कोई बादल विरोध न करके साबित कर दिया है कि वह बादल से मिला हुआ है, क्योंकि नलवी हरियाणा के सिखों से कोई लगाव नहीं। उसने हमेशा कुरुक्षेत्र से जमीन बेचकर उत्तरप्रदेश खरीद ली है। झींडा ने आरोप लगाया कि उसने हरियाणा कमेटी के नाम से फंड एकत्रित करके 35 एकड़ जमीन बना ली है और एक मोहली में करोड़ों रुपये लगाकर आलीशान कोठी बना ली है। झींडा ने कहा कि हरियाणा कमेटी मांग करती है कि नलवी कई करोड़ों रुपये की बनाई सारी जायदाद को संगत के सामने पेश करे। इस अवसर पर उनके साथ हरप्रीत सिंह नरुला, हरभजन सिंह सरा, रणजीत सिंह, जगजीत सिंह, जत्थेदार सूरत सिंह, बग्गा सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुनीत सिंह, हरविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रह।