फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कर्ण लेक पर बनेगा 10 करोड़ की लागत से बैंकेट हाल,

कर्ण लेक पर बनेगा 10 करोड़ की लागत से बैंकेट हाल,

Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कर्ण लेक पर बनेगा 10 करोड़ की लागत से बैंकेट हाल,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर स्थित कर्ण लेक की कायाकल्प करीब दस करोड़ रुपये से होगी। इसके तहत, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बनाएगा, जिसमें शहरवासी भी शादी आदि का कार्यक्रम कर सकते हैं। बैंक्वेट हॉल में लोन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह करीब 10 एकड़ भूमि या इससे अधिक भूमि पर बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्ण लेक है। यह टूरिस्ट कांप्लेक्स करीब 23 एकड़ में फैला हुआ है। कर्ण लेक के मोटल में स्थित कमरों में आने-जाने के लिए हरियाणा सरकार एक लिफ्ट भी लगवाने जा रही है, ताकि आम लोगों को ऊपर कमरे में जाने के लिए सुविधा मिल सके। बताया जा रहा है कि मोटल में स्थित कमरों के रेनोवेट व लिफ्ट पर 84 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। हालांकि, हरियाणा पर्यटन विभाग कर्ण लेक के बार रूम, रेस्टोरेंट और बाहर की लॉबी को रेनोवेट कर चुकी है। इस पर करीब 14 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इसके अलावा, एक हट को भी रेनोवेट किया गया है।
विज्ञापन


लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी कर्ण लेक पर : बजाज
कर्ण लेक के नवनियुक्त इंचार्ज अनिल बजाज ने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य कर्ण लेक पर आने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर्ण लेक की दिशा और दशा बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की घोषणा कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक विकास यादव के प्रयासों से कर्ण लेक की कायाकल्प होने जा रही है। उन्होंने खुलासा किया कि जल्दी ही 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां बैंक्वेट बनेगा, जो आम लोगों को शादियों के लिए किराये पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने कर्ण लेक के निकट स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर नये पुल का भी निर्माण किया है। उस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। चूंकि पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इसलिए वाहनों को आने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हरियाणा सरकार कर्ण लेक को रेनोवेट करने के लिए एक करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च करने जा रही है। इस पर कई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फॉस्ट फूड और चाइनीज फूड भी मिलेगा
बोटिंग के लिए मशहूर कर्ण लेक पर सबसे अधिक भीड़ शनिवार और रविवार को होता है, क्योंकि यहां सबसे अधिक संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ कर्ण लेक पर बोटिंग के लिए आते है। इसलिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां एक फास्टफूड सेंटर सरकार की तरफ से खोला गया है। इस फास्टफूड में राजमा चावल, कढ़ी चावल, छोले चावल, सांभरवड़ा, इडली, बर्गर, सैंडविच, स्प्रिंगरोल और पीजा समेत दूसरे फॉस्ट फूड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह भी बता दें कि दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य इलाकों से आने वाली वॉल्वो बसों से सबसे अधिक यात्री यहां भोजन का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed