{"_id":"5b58d66f4f1c1bee748b5feb","slug":"61532548719-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया आर-पार की लड़ाई का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया आर-पार की लड़ाई का शंखनाद
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल में सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण के कार्य को जल्द शुरू किए जाने तथा प्रदेश में सरकारी चीनी मिलों पर किसानों का बकाया लगभग 400 करोड़ की राशि पंद्रह प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने करनाल शुगर मिल के गेट पर बेमियादी धरना शुरू किया। धरने को लेकर किसानों में उत्साह बुलंद हैं। किसानों ने आज धरना स्थल पर खाना बनाया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह मान ने बताया कि अब आर पार की लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। जनवरी में चीनी मिल के नवीनीकरण के काम का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। उसके बाद आज तक नवीनीकरण का काम चालू नहीं हुआ हैं। चीनी मिल पूरी तरह से कंडम हो चुका हैं। किसान नेताओं ने आज सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि वह लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर कोई भी अधिकारी आंदोलन करने वालों की सुध लेने के लिए नहीं आया। एक तरफ सरकार किसानों के लिए धान रैली कर रही हैं दूसरी तरफ अपने हकों के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर भाकियू के संरक्षक मेहताब सिंह, श्याम सिंह मान, प्रेम चंद शाहपुर, सुरेंद्र सिंह सांगवान, श्याम सिंह चौहान, राम सिंह मोदीपुर, करण कालिया, बिनोद राणा, रोशन लाल, ओमपाल, लक्ष्मण राणा, राजकिशन मान, अभय राम सहित किसान मौजूद थे।