{"_id":"5a5d07264f1c1b7c268b4975","slug":"61516046118-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्यावृति का धंधा करती थी आरोपी महिला, तभी हुई थी व्यापारी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्यावृति का धंधा करती थी आरोपी महिला, तभी हुई थी व्यापारी से मुलाकात
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीट्रेप : देह व्यापार का धंधा करती थी आरोपी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हनीट्रैप के मामले में गत दिनों पकड़े गए महिला और युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दो दिन के पुलिस रिमांड में पुलिस ने शामली के व्यापारी का पर्स और एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाई गई थी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नेहा राठी ने बताया कि मास्टरमाइंड सुनील अभी फरार है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है। फिलहाल रोहतक, दिल्ली और झज्जर में सुनील के ठिकानों पर रेड मारी गई है। इंस्पेक्टर नेहा राठी ने बताया कि आरोपी महिला वेश्यावृत्ति का धंधा करती थी। इसी कारण पानीपत में महिला की व्यापारी से मुलाकात हुई। व्यापारी अच्छे पैसे वाला है, इस बारे में महिला ने सुनील को बताया और उन्होंने जल्द अमीर बनने का शॉर्टकट प्लान बनाया। आरोपी महिला के अनुसार अभी उनका यह व्यापारी पहला शिकार था, लेकिन इन्होंने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है, इसका खुलासा सुनील के पकड़े जाने पर होगा। फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है।