फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तनाव भरी जिंदगी में योग करना अति आवश्यक : सुशील कुमार

तनाव भरी जिंदगी में योग करना अति आवश्यक : सुशील कुमार

Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
तनाव भरी जिंदगी में योग करना अति आवश्यक : सुशील कुमार
तनाव भरी जिंदगी में योग आवश्यक : कुमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गांव नन्हेड़ा के राजकीय स्कूल में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से पिछले पांच दिन से लगाए गए योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में योग प्रचारक सुशील कुमार, तहसील प्रभारी पवन कुमार व योग शिक्षक विजय कुमार ने योग साधकों को योग की जानकारी दी। शिविर में प्राणायाम, आसन व शरीर को स्वस्थ रखने संबंधी क्रियाएं करवाई गई। योग प्रचारक सुशील कुमार ने कहा कि आज की तनाव भरी जिंदगी में योग करना अति आवश्यक हो गया है। योग करने से हम स्वस्थ तो होते ही है, साथ ही साथ कई खतरनाक बीमारियों से भी बच जाते हैं। योग शिक्षक विजय कुमार ने कहा कि योग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है और बीमारी दूर भागती है। उन्होंने सूर्य नमस्कार करने पर बल दिया और कहा कि हमें कम से कम 12 बार सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। सभी साधकों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने व स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने की शपथ ली। इस मौके पर मास्टर धर्मराज, योग शिक्षक रितिक कांबोज, विपिन कांबोज, सुभाष, राजकुमार, रमेश, बबली, सुनीता, पिंकी, सुमन, बाला, किरण, बेबी, संतोष, ममता, सुरेश रानी, मीनू रानी, मंजू, अंजू, रेशमा सहित काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed