{"_id":"59972f684f1c1b34798b4728","slug":"61503080296-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पार्षद की गिरफ्तारी से गुस्साए ग्रामीण, थाने में पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पार्षद की गिरफ्तारी से गुस्साए ग्रामीण, थाने में पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पार्षद की गिरफ्तारी से गुस्साए ग्रामीण, थाने में पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। जिला पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर गांव पुंडरी के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस व थाने पर पथराव करते हुए हमला बोल दिया। पथराव में पुलिस स्टेशन व थाने में खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने बचाव में दर्जन भर राउंड फायर किए। पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ओवरब्रिज व सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार वालिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिला पार्षद को छोड़े जाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग तीन घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम लगने से हजारों वाहन फंस गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत कर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी हुई थी।
गौरतलब है कि गत दिनों बिजली निगम ने गांव पुंडरी में मीटर बाहर लगाने का अभियान शुरू किया था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था और बिजली कर्मियों के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद बाद बिजली निगम की शिकायत पर घरौंडा पुलिस ने पुंडरी गांव के करीब दो सौ ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार दोपहर को जिला पुलिस ने पुंडरी गांव के जिला पार्षद दीपक त्यागी को नई अनाज मंडी से गिरफ्तार कर लिया। जिला पार्षद की गिरफ्तारी की भनक लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने घरौंडा थाने पहुंच गए। थाने में ग्रामीणों व पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में थाने में खड़े लगभग तीन वाहनों के शीशे टूट गए तथा पुलिस स्टेशन के खिड़की दरवाजे भी पथराव में टूटे। बताया जा रहा है कि इस पथराव में एक होमगार्ड को भी चोट आई है। पुलिस ने अपने बचाव व लोगों को खदेड़ने के लिए करीब दर्जन भर हवाई फायर किये। फायरिंग के बाद ग्रामीण ओर ज्यादा आक्रोशित हो गए और नेशनल हाइवे नं. 1 पर जाम लगा दिया।
आधा दर्जन कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
जिस समय ग्रामीणों ने हमला किया उस समय थाने में लगभग आधा दर्जन कर्मचारी ही मौजूद थे। तभी सैकड़ों ग्रामीणों ने अचानक धावा बोल दिया। पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक ग्रामीणों की तरफ से पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, लेकिन स्थित गंभीर होता देख पुलिस को अन्य रास्तों से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
तीन घंटे जाम, समझाती रही पुलिस
जिला पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित भीड़ ने लगभग तीन घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। समाचार लिखे जाने तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जिससे लगभग चार-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन चालकों को जाम के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोकल मार्गों का रूख अपनाना पड़ा। करनाल में बसताड़ा के पास व पानीपत की तरफ बड़ौली के पास पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर दिया। जाम खुलवाने के लिए डीएसपी राजकुमार वालिया प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग थे।
कई मामले हैं दर्ज
जिला पार्षद पर बिजली मीटर बाहर नहीं लगाने देने, हाईवे जाम करने व अन्य कई मामले दर्ज हैं। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला पार्षद को शुक्रवार को नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया।
फोर्स बुलाई, जाम में फंसे
मामला ज्यादा बढ़ता देख पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी, लेकिन लंबा जाम होने के साथ पुलिस फोर्स भी जाम में फंस गई और समय पर थाने में नहीं पहुंच पाई।
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी राजकुमार वालिया ने बताया कि किसी मामले में जिला पार्षद को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीण उसको छोड़ने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया है। पुलिस व थाने पर पथराव किया है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीणों को उनकी मांगें पूरी करने का भी आश्वासन दिया गया है, लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अडिग है।