फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मृत्यु का भय दिखाई फर्जी तांत्रिक ने ठगे 10 लाख

मृत्यु का भय दिखाई फर्जी तांत्रिक ने ठगे 10 लाख

Fri, 09 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु का भय दिखाई फर्जी तांत्रिक ने ठगे 10 लाख
मृत्यु का भय दिखाई फर्जी तांत्रिक ने ठगे 10 लाख
विज्ञापन

-साधु के वेश में आए फर्जी तांत्रिक ने सेक्टर 6 की महिला को परिवार में भयानक कष्ट आने की बात कहकर ठगे 10 लाख
फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। परिवार में भयानक कष्ट आने और परिवार के दो लोगों की मौत का भय दिखाकर एक फर्जी तांत्रिक ने सेक्टर 6 की एक विधवा महिला से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। दिल्ली के रहने वाले इस तांत्रिक को करीब एक महीने बाद इसके दो दोस्तों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शु्क्रवार को कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से ऐसी ओर ठगियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
थाना सिविल लाइन प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 17 मई को सेक्टर 6 वासी विधवा ज्योति तंवर ने शिकायत दी थी कि कुछ महीने पहले एक व्यक्ति साधु के रूप में उनके घर आया और उसने वहां चाय पानी पिया। कुछ देर बैठने के बाद साधू के वेष में आया व्यक्ति कहने लगा कि उसके घर पर एक भयानक कष्ट आने वाला है, जिससे उसके घर के दो लोगों की मृत्यु होने की संभावना है। विधवा महिला उसकी यह बात सुनकर घबरा गई। क्योंकि महिला के तीन बेटे बाहर नौकरी करते हैं। महिला घर पर अकेली रहती थी, इसलिए वह किसी भी सदस्य को खोना नहीं चाहती थी। इससे महिला सुन सी हो गई और थोड़ी देर बाद महिला ने अपने आप को संभालते हुए उस साधु से इसका उपाय पूछा। इस पर साधू के वेश में आए व्यक्ति ने कहा कि इसका इलाज तो है, लेकिन बहुत कठिन और महंगा है। इस पर डरी हुई महिला ने आरोपी से कहा कि उपाय कितना भी महंगा क्यों न हो, कर दो। अब उसमें अपने परिजनों को खोकर जीने की हिम्मत नहीं है। फर्जी तांत्रिक ने कहा कि वह इलाज इस शर्त पर करेगा कि वह इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताएगी। क्योंकि यदि उसने ऐसा किया तो स्वयं उसकी या तांत्रिक की मृत्यु हो सकती है। इसके डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया व तांत्रिक के बताए अनुसार फर्जी तांत्रिक के अलग-अलग खातों में कुछ दिन बाद पैसे डलवाती रही। जब वह कहता कि उसका कोई शिष्य करनाल से होते हुए उसके पास आ रहा है और वह उसे पैसे दे दे तो वह दे देती। फर्जी तांत्रिक ने इस प्रकार उससे करीब 10 लाख रुपये ले लिये और महिला के पास फोन करना बंद कर दिया। जब महिला को कोई भी रास्ता नहीं मिला तो उसने यह बात अपने बेटों को बताई। इसके बाद थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन प्रभारी मोहन लाल ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहन लाल के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 8 चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने मामले में तीन आरोपियों मनोज व उसके भाई आकाशवासी रघुबीर नगर दिल्ली और गुलशन वासी सफीदों रोड जींद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से ठगी गई राशि बरामद करेगी और आरोपियों के अन्य साथियों और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

तांत्रिक की मौत की खबर सुनकर दी पुलिस को शिकायत
थोड़े समय बाद जब तांत्रिक के फोन आने बंद हो गए तो विधवा महिला ने तांत्रिक के नंबरों पर फोन किया, जिन नंबरों से वह उसे फोन करता था वह सभी सभी नंबर बंद मिले। उनमें से एक नंबर आरोपी तांत्रिक के भाई ने उठाया, जिसने बताया कि उनके लिए उपाये करते हुए उसका भाई शमशान घाट में ही उनके घर के कष्टों के कारण मर गया। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने अपने बेटे को यह सारी बात बताई। बेटों ने तुरंत विधवा महिला को इसकी शिकायत पुलिस को देने को कहा। इसके बाद उसने थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed