{"_id":"68ffda33bdb819045e087777","slug":"60-personalities-honoured-with-eminent-sikh-of-haryana-award-karnal-news-c-18-knl1008-768090-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 60 सख्शियतें एमिनेंट सिख ऑफ़ हरियाणा अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 60 सख्शियतें एमिनेंट सिख ऑफ़ हरियाणा अवार्ड से सम्मानित
Tue, 28 Oct 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक ओंकार मीडिया की ओर से इंटरनेशनल सिख फोरम व चड़दी कला ग्रुप के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज की 60 प्रमुख सख्शियतों को एमिनेंट सिख ऑफ़ हरियाणा अवार्ड से नवाजा गया। प्रोमिनेंट सिक्ख ऑफ़ हरियाणा नाम से तैयार की गई कॉफ़ी टेबल बुक में हरियाणा में सिख रियासतों के इतिहास, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब, शिरोमणि कमेटी व हरियाणा कमेटी के सभी सदस्यों, हरियाणा बनने से लेकर अब तक के सिख सांसद, मंत्री, विधायक, हाई कोर्ट के जज, आईएएस व आईपीएस अधिकारी, साहित्यकार, कवि व अन्य हस्तियों का जिक्र किया गया है।
गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित कार्यक्रम में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा सुखा सिंह, कथा वाचक ज्ञानी साहिब सिंह, पदम श्री से सम्मानित चढ़दी कला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जगजीत सिंह दर्दी व आयोजक प्रीतपाल सिंह पन्नू सहित कई हस्तियों ने कॉफी टेबल बुक को रिलीज़ किया। इस कॉफी टेबल बुक में धार्मिक, न्यायिक, प्रशासनिक, खेल, व्यवसाय, समाज सेवा, शिक्षा, किसानी आदि के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाने वाली सिख शख़्सियतों प्रसिद्ध कथावाचक भाई पिण्दरपाल सिंह, पूर्व चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह, भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान व पूर्व मंत्री संदीप सिंह, पूर्व कप्तान हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, शूटिंग में कॉमनवेल्थ विजेता हरप्रीत सिंह, पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट व पद्म श्री से सम्मानित हरविंदर सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, बख्शीश सिंह विर्क, वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस चीमा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क सहित कई हस्तियों के जीवन को शामिल किया गया है। इस दौरान गुरु तह बहादुर जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री, “गुरु तेग़ बहादुर जी - हरियाणा की धरती ओर पवित्र निशान” को भी रिलीज़ किया गया।