{"_id":"5fe3ab748ebc3e3f760f0458","slug":"6-robbery-cases-exposed-karnal-news-knl551473166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में सीआईडी व आयकर विभाग अधिकारी बनकर डकैती व लूट करने वाला गिरोह काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी अंदाज में सीआईडी व आयकर विभाग अधिकारी बनकर डकैती व लूट करने वाला गिरोह काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिसर बनकर घरों में लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस की सीआईए-वन टीम ने गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 2019 और 2020 में हुई डकैती व लूट की 6 बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये लुटेरे फिल्मी अंदाज में सीआईडी व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर घरों में घुसते थे और घर के सभी सदस्यों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर डकैती व लूट करते थे।
एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि सीआईए-1 टीम के इंचार्ज निरीक्षक दिपेंद्र सिह के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम ने सबसे पहले संदीप उर्फ सोनू वासी सुंदर नगर चौसाना, जिला शामली को 22 दिसंबर को काबू किया था। जिससे पूछताछ के बाद राहुुल, सुमित उर्फ काला व मोहित उर्फ काली निवासी गांव गढ़ी झंझारा थाना गन्नौर, सोनीपत को 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किसी मुखबिर द्वारा महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध करायी जाती थी जिसके बाद इनके द्वारा उस स्थान की रैकी करके हथियारों के बल पर वारदात की जाती थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों में सोनू, राहुल व प्रकाश का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है ताकि घरों में की गई डकैती व लूटा सामान बरामद किया जा सके।
कई और वारदातों का हो सकता है खुलासा
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि ये बदमाश अलग-अलग वारदातों में शामिल हैं। इनकी एक चेन है। पूछताछ के दौरान और भी कई मामले खुल सकते हैं। इनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले में इन बदमाशों के साथ इनके और कितने साथी हैं। पूछताछ कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. सीआईडी बनकर मान फार्म में की डकैती
बदमाश सोनू, अशोक व अक्षय ने कबूला कि उन्होंने कुंजपुरा रोड पर दिवंगत पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीत मान के घर पर 7 सितंबर 2019 को सीआईडी अफसर बनकर डकैती की थी और हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक भी बनाया था। घर से वह सोने-चांदी के गहने व कैश लेकर गए थे।
2. गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी मुखबिरी
25 जनवरी 2020 को गांव बुढाखेड़ा में मंदीप कौर के घर में लूट कर 45 तोले सोने के गहने व साढे़ तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसमें बदमाश सोनू, अशोक कुमार व राहुल शामिल थे। पूछताछ में बताया कि तेजिंद्र पाल सिंह निवासी बुढ़ाखेड़ा ने घर में मौजूद कीमती व अन्य महत्वपूर्ण सामान के बारे में मुखबिरी की थी।
3. हथियार के बल पर लूटे 4.10 लाख रुपये
17 अगस्त 2020 को सेक्टर-13 निवासी ओमप्रकाश से हथियार के बल पर 4.10 लाख रुपये लूटे थे। इस वारदात में सोनू, राहुल, सुमित, मोहित व रविन आदि शामिल थे।
4. चलाई थी गोलियां
6 अक्टूबर 2020 को रोबिन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गोली चलाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। यह अवैध हथियार संदीप का था।
5.ज्वैलर्स पर चलाई थी गोलियां
24 नवंबर 2020 को घरौंडा मनीराम मंडी स्थित ज्वैलर्स पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की मंशा से गोलियां चलाई थी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घरौंडा निवासी प्रमोद कुमार आर्य की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देने वालों में बदमाश सोनू व दिलनवाज शामिल था। आरोपियों को सूचना सलिंद्र वासी पीर बडोली ने उपलब्ध करायी थी।
6. आयकर विभाग अधिकारी बनकर आए
5 दिसंबर 2020 को गांव चौरा निवासी सुनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने आयकर विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर लूट का प्रयास किया था। वारदात को अंजाम देने में सोनू, रमन कांडा, दिलनवाज, मंगल, पीएस जायसवाल, नेहा व सलिंद्र शामिल थे।