{"_id":"68eeaaa7c1d4365ede0ddef4","slug":"6-new-dengue-cases-found-in-two-days-karnal-news-c-18-knl1008-759448-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिन में डेंगू के मिले 6 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिन में डेंगू के मिले 6 नए मामले
Wed, 15 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों (13 व 14 अक्तूबर) में डेंगू के 6 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 120 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। दो दिनों के दौरान टीमों ने कुल 14,629 घरों की जांच की। सोमवार को 8105 और मंगलवार को 6524 घरों की जांच की। इनमें से 151 घरों में लार्वा मिला, जिसमें 124 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया गया। जिले में अब तक 11,83,796 घरों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 8855 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। वहीं अब तक 3673 घर मालिकों को नोटिस थमाए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन