{"_id":"6196bcb664c21e477c74948a","slug":"6-60-lakhs-withdrawn-from-the-account-by-downloading-the-app-in-mobile-karnal-news-knl90057035","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में एप डाउनलोड करवा खाते से निकले 6.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में एप डाउनलोड करवा खाते से निकले 6.60 लाख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कीड एप से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न होने पर जब उपभोक्ता ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल किया तो आरोपी ने नया एप डाउनलोड करा करीब 6.60 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 निवासी राजकुमार ने बताया कि 11 नवंबर को उसने अपने मोबाइल नंबर में कीड एप द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे जिसमें क्रेडिट कार्ड से 15233 रुपये कट गए थे, परंतु उसने जिस खाते में भेजे थे वहां नहीं गए।
उन्हें लगा कि प्रक्रिया चल रही है। 13 नवंबर को पैसे नहीं जाने के कारण गूगल पर किड एप के कस्टमर केयर नंबर को ढूंढकर कॉल किया तो दूसरी तरफ से खुद को कर्मचारी बताने वाले आरोपी ने कहा कि थोड़ी देर में उनके दूसरे विभाग की ओर से कॉल आ जाएगी। जिस पर वे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान उसने राजकुमार के फोन में कीड ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करवा दिया और खाते की जानकारी भी ली। इस एप से फोन को हैक करते हुए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 6.60 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।