फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   58 thousand rupees stolen by breaking the lock of Atal Seva Kendra

Karnal News: अटल सेवा केंद्र का ताला तोड़ 58 हजार रुपये चोरी

Thu, 13 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 13 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
58 thousand rupees stolen by breaking the lock of Atal Seva Kendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। अलीपुर खालसा गांव में चोर मंगलवार रात को एक अटल सेवा केंद्र का ताला काटकर अंदर से 58 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने सेंटर के ऊपर स्थित किराएदारों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। ताकि किसी को चोरी की वारदात का पता न लग पाए। जब सुबह चोरी की जानकारी मिली तो घरौंडा पुलिस को सूचना दी।

गांव कैमला निवासी रवि ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अलीपुर गांव खालसा में स्थित अटल सेवा केंद्र को मंगलवार की रात बंद करके गए थे। सुबह केंद्र का शटर खुला मिला। अंदर तीनों काउंटरों के गल्ले खुले पड़े थे। उनमें रखे करीब 58 हजार रुपये चोरी हो गए थे। चोरों ने केंद्र के ऊपर बने कमरों में रहे किराएदारों के कमरों के ताले लगा दिए थे। जब कमरों के अंदर रह रहे लोगों से गेट नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने आकर दरवाजे खोले और लोगों को बाहर निकाला। घरौंडा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दो दिन से अटल सेवा केंद्र के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed