फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5500 students were dosed on the first day, said - we also got a protective cover

पहले दिन 5500 विद्यार्थियों को लगी डोज, बोले- हमें भी मिला सुरक्षा कवच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
5500 students were dosed on the first day, said - we also got a protective cover
करनाल। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगनी शुरू हो गई हैं। पहले दिन 74 केंद्रों पर 5500 विद्यार्थियों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। टीकाकरण केंद्रों पर सेल्फी लेकर उन्होंने पल को यादगार बनाया।
विज्ञापन

जिले में कुल 90 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जाना है, जिसे नौ जनवरी तक पूरा करने का प्रशासन ने दावा किया है। पहले दिन सोमवार को टैगोर बाल निकेतन स्कूल में लगे केंद्र पर पहुंचकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने टीकाकरण की शुरुआत की। उन्होंने सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के प्रधान राजन लांबा को निर्देश दिए कि वे सभी स्कूलों में संदेश भेजकर बच्चों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। केंद्र पर उप सिविल सर्जन डा. नीलम वर्मा और पार्षद मेघा भंडारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

सख्ती से बढ़ा उत्साह, 27 हजार ने लगवाई डोज
नई गाइडलाइन के तहत सोमवार को प्रशासन की ओर से सख्ती की गई। यही कारण है कि कुल 145 केंद्रों पर बच्चों समेत 27 हजार लोगों ने टीके लगवाए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 92 प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है, करीब सवा लाख लोग अभी बचे हैं। वहीं 38 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज के अनुसार आकर डोज लगवाएंगे विद्यार्थी
सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण के लिए जिले में 74 केंद्र हैं। आवश्यकता अनुसार इन्हें और बढ़ाया जाएगा। एक केंद्र पर नजदीकी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा। स्कूलों की ओर से बच्चों को मैसेज भेजा जा रहा है। उसी अनुसार, आकर विद्यार्थी पंजीकरण के बाद टीकाकरण करवा सकते हैं।

सनातन धर्म मंदिर में लगवाई वैक्सीन
सनातन धर्म मंदिर में भी टीकाकरण शिविर लगाया गया, जहां लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। वैक्सीन को लेकर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण ओमिक्रॉन की दस्तक भी है, जिससे लोग डरे हुए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती से भी लोगों वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed