फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   54 lakhs cheated in the name of sending to america

अमेरिका भेजने के नाम पर 54 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
54 lakhs cheated in the name of sending to america
जिले में दो अलग-अलग थानों में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख रुपए की ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में फतेहाबाद के टोहाना निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी आरोपी विशाल के साथ जान पहचान थी। विशाल ने बताया कि उनका रिश्तेदार सुरेंद्र उसकी पत्नी नीतू व साला सोनू निवासी सेक्टर-14 विदेश भेजने का काम करते हैं। वह विशाल के जरिए तीनों से मिला तो अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख रुपए मांगे जो अलग-अलग तारीखों में दे दिए। लेकिन आरोपियों ने गैरकानूनी तरीके से जंगल के रास्ते अमेरिका भेजा जहां पुलिस ने पकड़ लिया। अब वह पैसे वापस नहीं दे रहे। दूसरा मामला निगदू थाना में घोलपुर निवासी प्रवीण ने दर्ज कराया है। प्रवीण ने बताया कि जडोला गांव में उसके मामा रहते हैं वहां आरोपी अंकुश मैहला व रमेश से उसकी मुलाकात हुई जो विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वे उसके लड़के सावन को अमेरिका भेज देंगे इसके लिए 22 लाख रुपए खर्चा आएगा जो उसने अलग-अलग तारीखों में आरोपियों को दे दिए। लेकिन गलत तरीके से अमेरिका भेज दिया जहां पुलिस ने पकड़ लिया। अब आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे और जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed