फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बदला मौसम : बढ़ी ठंड, आज से धुंध की संभावना, सप्ताह बाद शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

बदला मौसम : बढ़ी ठंड, आज से धुंध की संभावना, सप्ताह बाद शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

Wed, 12 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बदला मौसम : बढ़ी ठंड, आज से धुंध की संभावना, सप्ताह बाद  शुरू होगी कड़ाके की सर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दिसंबर का महीना आधा बीतने को है, जबकि ठंड अभी उतनी जबरदस्त नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार से ठंड बढ़ेगी और आगामी एक सप्ताह के बाद यह ठंड कड़ाके की सर्दी में बदलेगी। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि बुधवार से लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए सर्दी जरूरी है, अगर अब सर्दी बढ़ती है तो यह गेहूं के लिए काफी फायदेमंद होगी।
बता दें कि इस बार दिसंबर माह में भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक है। ऐसे में दिन में तेज धूप के कारण लोगों को सर्दी का अहसास नहीं हो पा रहा है। मंगलवार शाम को जरूर लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। नमी सुबह 100 और शाम को 50 फीसदी रही। इसी प्रकार हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। रात का तापमान नीचे आने के कारण ठंड बढ़ी है। पिछले दो दिन में 4 डिग्री तक तापमान नीचे आ चुका है, ऐसे में मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि आगामी एक सप्ताह के बाद से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वैज्ञानिक इसके पीछे कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी को बता रहे हैं। इस बारे में केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि इस बार सर्दी कम है। ये सब बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हुआ है। मंगलवार से ठंड बढ़ी है और अब ये लगातार बढ़ेगी। उन्होंने आशंका जताई कि बुधवार को धुंध पड़ सकती है और यह कई दिन तक जारी रह सकती है। उधर, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. आदित्य प्रताप का कहना है कि गेहूं के लिए सर्दी पड़ना अच्छा है।
विज्ञापन


अब गर्म होगा गर्म कपड़ों का बाजार
तापमान नीचे नहीं जाने के कारण इस बार बाजार में भी गर्मी नहीं आई। अब सर्दी बढ़ने के बाद से गर्म कपड़ों के बाजार में भी ग्राहकों के उमड़ने की उम्मीद है। सर्दी को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही गर्मी के कपड़े हटाकर शोरूम और दुकानों में सर्दी के कपड़े रख रखे हैं, लेकिन ठंड नहीं होने के कारण अभी तक ग्राहकों की संख्या कम है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में भी गर्मी सर्दी के दस्तक देने के बाद ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करें : एसपी
बता दें कि हर बार धुंध के सीजन में जीटी रोड से लेकर अन्य सड़कों पर हादसे होते हैं और इनमें कई लोगों की जान भी जाती है। इस बारे में एसपी सुरेंद्र भौरिया ने वाहन चालकों से अपील की कि वे धुंध के समय गाड़ी की स्पीड कम रखें, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें। खुद भी सेफ रहें और दूसरों को भी सेफ रखें। उन्होंने कहा कि धुंध को देखते हुए फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed