{"_id":"5a51160d4f1c1baa268b8063","slug":"51515263501-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर आंगनवाड़ी वर्कर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर आंगनवाड़ी वर्कर करेंगे प्रदर्शन
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी वर्कर का प्रदर्शन 11 को
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कर्ण पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी वर्करों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा और 11 जनवरी को प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपे जाएंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि 17 नवंबर को दिल्ली में संसद के घेराव के दौरान सरकार ने आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से तीन फरवरी को करनाल में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विजय लक्ष्मी, सुनीता धीमान, कांता शर्मा, अनीता, मीना, रोशनी, इंद्रा, महेंद्र नरवाल और वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।