{"_id":"5a4142634f1c1bce408bf31c","slug":"51514226275-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें खालसा पंथ की बलिदानी परंपरा पर गर्व : प्रो चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें खालसा पंथ की बलिदानी परंपरा पर गर्व : प्रो चौहान
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा पंथ की बलिदानी परंपरा पर गर्व : प्रो. चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह और उनके खालसा पंथ की महान बलिदानी परंपरा भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक विचारधारा और आदर्शों में बहुत ऊंचा स्थान रखती है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित सुशासन दिवस समारोह में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के डिप्टी चेयरमैन और ग्रामोदय अभियान के संयोजक प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के असंध मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह सर्राफ ने की। पार्टी के किसान मोर्चा नेता हरप्रीत सिंह विधायक बक्शीश सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों को गुरु तेग बहादुर से लेकर गुरु गोविंद सिंह और बंदा बहादुर तक के संघर्ष और बलिदान का जिक्र करने में शर्म और संकोच महसूस होता है। मगर अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को अपने महान पूर्वजों पर हमेशा गर्व रहा है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के 351 में प्रकाश पर्व पर सबको बधाई दी और कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम गुरुओं की महान वैचारिक परंपरा के वारिस हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष दिलबाग सिंह लाडी, राम किसान ओड, आशीष और धरपाल आदि भी मौजूद थे।