फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   500 farmers will reach the cattle fair

Karnal News: पशु मेले में पहुंचेंगे 500 किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
500 farmers will reach the cattle fair
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्रो एक्सपो-2025 का आयोजन 27 फरवरी से शुरू होगा। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में किसान पशु लेकर पहुंचेंगे। इसमें किसानों की विभिन्न नई तकनीकें, पशुपालन, दुग्ध उत्पादों, दुधारू नस्लों की जानकारी देने के साथ-साथ पशु प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्रो एक्सपो-2025 का शुभारंभ 27 फरवरी को किया जाएगा, जो एक मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इस बार मेले में कई नई तकनीकें प्रस्तुत की जाएंगी। सभी सात गोपाल रत्न पुरस्कार प्राप्त पशुपालकों को आमंत्रित किया गया है। पहली बार स्कूली बच्चों को भी बुलाया जा रहा है, ताकि वह विज्ञान और तकनीक के साथ-साथ प्रौद्योगिकी की ओर आकर्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई, कंप्यूटर विशेषज्ञों को बुलाकर कृषि से डेयरी सेक्टर को सीधे जोड़ने, नए स्टार्टअप को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए वित्तीय एजेंसियों को भी बुलाया जा रहा है।
देश के विभिन्न हिस्सों से बड़े पशुपालकों, किसानों को बुलाया जा रहा है। करीब 500 किसान अपने पशु लेकर भी पहुंचेंगे। उनमें दुग्ध व सुंदरीकरण जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

एनडीआरआई करीब 10 लाख रुपये तक के पुरस्कार भी देगा। मुख्य अतिथि कौन रहेगा, पहले तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले थे, लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस मौके पर संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ.राजन शर्मा, आयोजन सचिव डॉ.गोपाल सांखला, प्रधान वैज्ञानिक व जनसंपर्क अधिकारी डॉ.अजय कुमार डांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed