{"_id":"d48396fc0f00ce0981af1f051727ed38","slug":"50-year-old-murdered-over-money-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में आधी रात को कस्सी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन में आधी रात को कस्सी से काट डाला
करनाल
Updated Tue, 04 Mar 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में गांव टपराना में पैसे के लेनदेन पर एक पचास वर्षीय व्यक्ति की सोमवार आधी रात को कस्सी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गया। हालांकि मंगलवार देर शाम को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जबकि मंगलवार सुबह एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार इस संबंध में गांव कालरम निवासी राजपाल की शिकायत पर टपराना निवासी भगवान दास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, राजपाल ने बताया कि मृतक सुभाष उसका भतीजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका गांव टपराना के निवासी भगवान दास के पास पहले से ही आना जाना था और सुभाष को भगवान दास से दो लाख रुपये लेने थे।
विज्ञापन
इसी संबंध में भगवान दास ने सुभाष को दो मार्च को फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया। सुभाष दो मार्च को पैसे लेने नहीं जा सका और वह तीन मार्च को पैसे लेने के लिए टपराना गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी अकेला हत्या नहीं कर सकता है। उसके साथ कई और लोगों के होने की आशंका है।
शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान
राजपाल ने बताया कि सोमवार आधी रात के बाद उन्हें सुभाष के घायल होने की सूचना मिली। जब वे गांव टपराना पहुंचे तो सुभाष मौके पर मृत पड़ा था और उसके शरीर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि कस्सी मार कर सुभाष की हत्या की गई। उसके शरीर पर कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। रात में ही गांव के लोग भी काफी संख्या में एकत्रित हो गए।
डाक्टरों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
रात में करीब डेढ़ बजे घटना की सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सुभाष के सिर और मुंह पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। डाक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-नरेंद्र सिंह थाना प्रभारी, सदर, करनाल।