फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50 students remained missing from Buniyad second phase examination

Karnal News: बुनियाद दूसरे चरण की परीक्षा से 50 विद्यार्थी रहे नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
50 students remained missing from Buniyad second phase examination
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिसमें पहला चरण पास करने वाले 96.3 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अब इसी सप्ताह में इसका परिणाम जारी होगा। इसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

अधिकारियों के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। वीरवार को जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कुल 1260 विद्यार्थियों को देनी थी। परीक्षा से 1210 विद्यार्थी उपस्थित और 50 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विकल्प संस्थान के द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए जो पूरा समय परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी और जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं बुनियाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा का कहना है कि मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद प्रोग्राम स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम एवं प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान गणित के प्रति रूचि बढ़ाना व उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।

बुनियाद के पहले चरण में कुल 3401 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पहला चरण पास करने वाले 37.02 प्रतिशत यानी 1260 विद्यार्थी ही दूसरे चरण में पहुंच पाए। अन्य विद्यार्थी पहले चरण में ही फेल हो गए। अब दूसरे चरण में निगेटिव मार्किंग होने के कारण यह चरण पास करना थोड़ा और मुश्किल है। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (निगेटिव मार्किंग) की होगी जो 1/4 रहेगी। यानी चार प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक उत्तर में से एक अंक काट दिया जाएगा।




पांच स्कूलों में चल रहे केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूरे हरियाणा में 103 सेंटर चल रहे हैं। करनाल जिले में पांच स्कूलों में ये केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री और राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय घरौंडा शामिल है। वहीं, योजना के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अलावा किताबें, स्टेशनरी, यूनिफार्म भी दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed