{"_id":"678aba87e9568f9db509f16b","slug":"50-percent-incentive-grant-on-horticulture-karnal-news-c-18-knl1008-562467-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बागवानी पर 50 प्रतिशत राशि का प्रोत्साहन अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बागवानी पर 50 प्रतिशत राशि का प्रोत्साहन अनुदान
विज्ञापन
करनाल। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर 50 प्रतिशत राशि का विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों को जिलावार मशरूम प्रोडक्शन व कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ रही है। किसानों में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिले के किसान फसल विविधीकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
जिला बागवानी अधिकारी मदनलाल ने बताया कि जिला में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा विभागीय योजना के अनुसार गुरुग्राम जिला में एक मशरूम कंपोस्ट व एक मशरूम प्रोडक्शन यूनिट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है। जिसमें 40 प्रतिशत राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इसके साथ साथ जिला में नेट हाउस/पॉलीहाउस के लिए चार हजार स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लिए अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही राइपनिंग चैंबर के लिए 300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 35 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20 एचपी तक कि क्षमता के एक ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं जिला में एक पैक हाउस व प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50 प्रतिशत तक व पावर टिलर एवं बिडर पर 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला उद्यान अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।