फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   443 new cases of corona found, 401 recovered

कोरोना के 443 नए केस मिले, 401 हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
443 new cases of corona found, 401 recovered
जिस रफ्तार से लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उसी रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 443 नए केस आए वहीं 401 मरीज ठीक भी हो गए हैं। हालांकि एक मरीज की मौत भी हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 2794 सक्रिय केस हैं। वहीं अब तक 569 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1785 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 676903 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 45556 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 42193 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा जिला जेल से हैं। जहां 42 कैदी पॉजिटिव पाए गए। इससे अलग 36 विद्यार्थी, तीन डॉक्टर, छह अध्यापक, नौ बैंक अधिकारी व कर्मचारी, तीन वकील, चार पुलिस कर्मी, कार पेंटर, स्टाफ नर्स, तीन एएनएम, हेल्थ कर्मी, मेडिकल कॉलेज से भी एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

प्रथम डोज का लक्ष्य पूरा
करनाल। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिले में 18 प्लस उम्र के 11 लाख 88 हजार 884 को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य दूसरी डोज शत प्रतिशत लगवाना है। जिले में अभी तक 21 लाख 48 हजार 80 डोज लगाई गई हैं। इनमें 12 लाख 45 हजार 193 डोज प्रथम तो 8 लाख 97 हजार 457 दूसरी डोज है। 12 लाख 45 हजार 193 प्रथम डोज में 56 हजार 309 डोज 15-17 उम्र के किशोर-किशोरियों को लगी है। ऐसे में इन डोज को हटाकर 18 से अधिक उम्र के 11 लाख 88 हजार 884 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है। यही स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है।
शुक्रवार को भी जिले में 122 केंद्रों पर 6047 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक 5430 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवा ली है। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में स्वास्थ्य विभाग की टीम की मेहनत और लोगों की जागरूकता है।

परिजनों को मिल रही 50 हजार रुपये की मदद
डीसी निशांत यादव ने बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके लिए लाभार्थी अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सहायता राशि के लिए वे परिवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके किसी भी सदस्य की कोरोना के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed