{"_id":"5c7d6e11bdec2214720f9c4c","slug":"41551724049-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहड़ा में गलियों में पाइप दबाने का अधूरा, विकास कार्य भी लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहड़ा में गलियों में पाइप दबाने का अधूरा, विकास कार्य भी लटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असंध। राहड़ा गांव में पेयजल सप्लाई के पाइप का काम अधर में लटकने से गांव में विकास कार्य भी अटक गए हैं। गांव की गलियों में पाइप नहीं दबने से गलियों के निर्माण का कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण ईश्वर मराठा, सतपाल सिंह, महेंद्र, सागर, अंकुर, रविंद्र, काला, जसबीर जोगी, संजीव व दीपा ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में विभाग द्वारा नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन यह काम बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ही आपसी खींचतान के कारण 2 साल से विकास कार्य बंद पड़े था। अब गलियों में पाइप लाइन नहीं दबने से काम नहीं हो पा रहे। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द वाटर सप्लाई के पाइप बिछाने का कार्य पूरा करने की मांग की है।
प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे ग्रामीण : रणबीर
राजपूत सभा के प्रधान रणबीर सिंह राका ने कहा कि गांव में विकास कार्य रुकना चिंता का विषय है। इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात के दिनों में गालियों से निकलना दूभर हो रहा। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन व पंचायत ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। गालियों में पानी खड़ा होने की वजह से मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
राहड़ा गांव की सरपंच सुनील कुमारी ने बताया कि गांव में वाटर सप्लाई के पाइप दबाने का काम अधूरा है। इसलिए गलियों को पक्का करने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों की समस्यों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ के जेई सर्बजीत ने बताया कि राहड़ा गांव में 6 इंच के पाइप दबाने का कार्य पूरा हो चुका है। 4 और 3 इंच के पाइप जल्द ही आने वाले हैं। जैसे ही आते हैं उन्हें भी दबा दिया जाएगा।