फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   यूपी से दोस्तों को बुलाकर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

यूपी से दोस्तों को बुलाकर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
यूपी से दोस्तों को बुलाकर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। यूपी से अपने दोस्तों को बुलाकर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस की सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह में दो इंद्री और चार यूपी के रहने वाले हैं, जो दिन में रैकी करते थे और रात को खेतों में जाकर ट्रांसफार्मर चोरी करते थे। इन आरोपियों से पुलिस ने 35.500 किलोग्राम तांबा, एक बाइक व उसके पिछले टोचन करने वाली रेहड़ी बरामद की है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। जिसमें उन्होंने 32 मामलों का खुलासा किया है जिनमें 42 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं।

मामले का खुलासा डीएसपी राजीव ने किया। उन्होंने बातया कि सीआईए-2 इंचार्ज मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खेतों में रखे ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी गांव घीड़ के आस-पास घुम रहे हैं। इंस्पेक्टर मनोज ने सूचना मिलते ही एसआई शिव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना किया। एसआई शिवकुमार की टीम ने गांव घीड के क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद उर्फ गुडडू, रियाजवासीयान सैयद छपरा थाना इंद्री जिला करनाल, रसीदुल शेख उर्फ रासिद वासी उत्तर जनैजपुर (वेस्ट बंगाल) हाल किरायेदार खलासी लाइन सहारनपुर यूूपी, खुर्शीदाअली वासी सहारनपुर, अब्दुल कादिर वासी गली नंबर 12 वर्धमान कॉलोनी चुलकाना अड्डा सहारनपुर, साजिद वासी जनत मस्जिद रमजानपुर थाना देहात कोतवाली जिला सहारनपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था, आरोपियों ने कुंजपुरा व इंद्री इलाके में 42 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। 32 मामले ट्रांसफार्मर चोरी के दर्ज हैं। आरोपी रियाज, मोहम्मद उर्फ गुडडू इससे पूर्व भी ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं और गिरफ्तार भी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed