फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एमएलए विर्क बोले, भाजपा सरकार में 1121 धान 4000 रुपये बिकी, सदर में बैठे किसानों ने हाथ हिलाकर किया इंकार

एमएलए विर्क बोले, भाजपा सरकार में 1121 धान 4000 रुपये बिकी, सदर में बैठे किसानों ने हाथ हिलाकर किया इंकार

Sat, 10 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एमएलए विर्क बोले, भाजपा सरकार में 1121 धान 4000 रुपये बिकी, सदर में बैठे किसानों ने हाथ हिलाकर किया इंकार
एमएलए विर्क बोले, भाजपा सरकार में 1121 धान 4000 रुपये बिकी, किसानों ने हाथ हिलाकर किया इंकार
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित रबी किसान मेले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन के सामने जब असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में इस बार बारीक धान 1121 का दाम चार हजार तक रहा है। इतना सुनते ही कार्यक्रम में बैठे किसानों ने हाथ हिलाते हुए विधायक की बात का विरोध किया। इस पर विधायक बख्शीश सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और दस मिनट तक सरकार की योजनाओं का गुणगान किया, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों का विरोध का विरोध देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने विधायक की तरफ चुप रहने का इशारा किया, लेकिन विधायक बोलते रहे। आखिरकार विधायक ने किसानों को यहां तक कह दिया, अज भी तुसी राजी नहीं हो सकदे तो कदे भी नहीं हो सकदे। हाथ हिलाने से गल नहीं बणदी। और विधायक माइक छोड़कर अपनी सीट पर चले गए।
बता दें कि केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के 50वीं वर्षगांव पर शनिवार को रबी किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह बतौर मुख्य अतिथि पर शिरकत की थी। केंद्रीय मंत्री के बोलने से पहले असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क माइक पर पहुंचे और किसानों को संबोधित करने लगे। विधायक ने सरकार का गुणगान करने के लिए कह दिया कि भाजपा सरकार में इस बार 1121 धान चार हजार प्रति क्विंटल तक बिका है, इतना कहते ही किसानों ने इसका हाथ हिलाकर कर विरोध किया और कहा कि इतने रेट नहीं मिले। बाद में कृषि मंत्री के इशारे पर विधायक बैठ गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विधायक के सामने तीन बार हाथ जोड़े, इस पर पूरा सदन हंस पड़ा।
विज्ञापन

दोगुनी आय पर बचते नजर आए मंत्री
वहीं, दूसरी ओर एनडीआरआई में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह से जब पत्रकारों ने 2022 तक किसानों की आय दो गुणा आय कैसे करेंगे तो केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के बाद प्रेसवर्ता में जवाब देने की बात कही। कार्यक्रम खत्म होने पर जब मंच संचालन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि अब केंद्रीय मंत्री रेस्ट हाउस में प्रेसवर्ता करेंगे तो केंद्रीय मंत्री तुरंत मंच के पास गए और कहा कि अभी तो एक घंटे तक जानकारी दी है। अब वह नहीं करते प्रेसवर्ता। इसके बाद पत्रकारों वहीं केंद्रीय मंत्री से दोबारा वही सवाल कर दिया तो केंद्रीय मंत्री ने अपने सुरक्षा कर्मियों को अपने चारो तरफ किया और उनकी आड़ में गाड़ी में बैठकर चले पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed