फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अस्पतालों में आज भी बंद रहेंगी निजी अस्पतालों की ओपीडी

अस्पतालों में आज भी बंद रहेंगी निजी अस्पतालों की ओपीडी

Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में आज भी बंद रहेंगी निजी अस्पतालों की ओपीडी
आज भी बंद रहेंगी निजी अस्पतालों की ओपीडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नेशनल आईएमए के आह्वान पर आईएमए हरियाणा इकाई ने नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल के विरुद्ध एक बार फिर से आंदोलन छेड़ दिया है। मंगलवार को पूरे करनाल जिले में सुबह छह से सायं छह बजे तक सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। बता दें कि इससे पहले भी निजी अस्पताल एक दिन तक सेवाएं बंद कर चुके हैं। करनाल आईएमए के प्रधान डॉ. गगन कौशल ने बताया कि इसको लेकर सभी निजी अस्पतालों से इस बारे में बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस एक्ट के तहत एक प्रोफेशनल बॉडी को हटा कर उसमें सरकार अपने चुने हुए नुमाइंदों अथवा राजनेताओं के हाथ में सारी चिकित्सा शिक्षा दे देना है, जो सर्वथा अनुचित है। इससे चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। किसी भी आयुष, होमियोपैथ अथवा यूनानी डा. को ब्रिज पाठ्यक्रम करा कर उसे एलोपैथी की प्रेक्टिस की इजाजत देना, देश की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed