फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   40 thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car

Karnal News: कार का शीशा तोड़कर 40 हजार रुपये चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car
करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर चोरों ने ओएसिस फूड प्वाइंट पर खाना खाने के लिए रुकी दिल्ली नंबर की कार को निशाना बनाया। चोरों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली और कार की चाबी, पासपोर्ट व पैन कार्ड पर भी हाथ साफ कर दिया। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के न्यू लायलपुर निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि वे अमृतसर से दिल्ली जा रहे थे। अल सुबह करीब सवा चार बजे नेशनल हाईवे स्थित अवेसिस पर खाना खाने के लिए रुके थे। जब वे खाना खाकर अपनी कार के पास आए तो देखा कि कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था। अंदर चेक किया तो गाड़ी से 40 हजार रुपये नकदी, कार की दूसरी चाबी, पासपोर्ट, पेन कार्ड आदि दस्तावेज गायब थे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed