फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   40 corona patient found in distric with three police employee

तीन पुलिस कर्मचारी सहित जिले में 40 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 corona patient found in distric with three police employee
पुलिस कर्मियों में कोरोना की चेन थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 40 केस सामने आए हैं। इनमें तीन पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। दो पुलिस कर्मचारी निगदू थाना के और एक पुलिस कर्मचारी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी का है। इससे अलग नीलोखेड़ी के एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस में कोरोना की चेन लगातार लंबी होती जा रही है। पहले निगदू थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद थाना को भी दो दिन के लिए शिफ्ट करना पड़ा था। अब एकबार फिर निगदू थाने में दो पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सीआईए प्रभारी समेत तमाम पुलिस कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 27787 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 26596 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 848 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 263 एक्टिव हैं तथा 575 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सीएमओ के अनुसार शनिवार को 40 केस में से 15 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 25 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed