फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4 murder and robery accused arreset

हत्या का प्रयास व डकैती के आरोपी मुकीम काला गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
4 murder and robery accused arreset
पुलिस की सीआईए वन टीम ने हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, स्नैचिंग, चोरी व अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक दिपेंद्र राणा की टीम ने 19 मई को मुख्य आरोपी दिलनवाज उर्फ पंकज उर्फ आबिद उर्फ सलमान निवासी बुंदूगढ़ कालोनी ननौता जिला सहारनपुर, अहतेशाम निवासी नजदीक उमर मस्जिद कस्बा गंगोह जिला सहारनपुर, साहिल निवासी वार्ड 13 चार्जो वाला मोहल्ला घरौंडा (करनाल) व संजीव निवासी गांव टाटका थाना बबैन (कुरुक्षेत्र) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर बरामद की गई। बताया जा रहा कि दिलनवाज उर्फ आबिद मुकीम काला गैंग से जुड़ा है। मुकीम काला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदमाश था जो कि उत्तर प्रदेश की पुलिस के एनकाउंटर में मारा जा चुका है। मुख्य आरोपी दिलनवाज अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए भी लूट की वारदातों को अंजाम देता था। एक मामले में वह भी शामिल थी। उसकी प्रेमिका नेपाल की रहने वाली है जो फिलहाल नेपाल जा चुकी है।
विज्ञापन

घरौंडा के व्यापारी की पेट में मारी थी गोली
सीआईए इंचार्ज दीपेंद्र राणा के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पांचवें साथी दीपक उर्फ दीपू निवासी गांव सल्लापुर जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के साथ मिलकर 9 मार्च 2021 को जुनेजा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विनोद जुनेजा को उसकी दुकान पर ही गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। एक बाइक पर सवार होकर ये तीन आरोपी लूट के इरादे से आए थे और फरार हो गए थे। इस संबंध में दुकान पर काम करने वाले युवक अमरीस कुमार के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को दिलनवाज, अहतशाम व फरार तीसरे आरोपी दीपक ने मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी साहिल ने आरोपियों को कहां, कब और कितनी नगदी मिल सकती है इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई थी। आरोपी संजीव ने वारदात से पहले तीनों आरोपियों को कार से घरौंडा लाकर छोड़ा था व वारदात को अंजाम देने के लिये बाइक उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

आयकर विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर आए थे
5 दिसंबर 2020 को घरौंडा थाना में सुनिल कुमार निवासी गांव चोरा के बयान पर केस दर्ज हुआ। जिसमें आरोपियों द्वारा आयकर विभाग के अधिकारी बताकर लूट का प्रयास किया गया था। वारदात में सोनू, रमन कांडा, दिलनवाज, मंगल, पीएस जायसवाल, नेहा व सलिंद्र शामिल थे। मामले में दिलनवाज व महिला आरोपी ईशू फरार चल रहे थे। महिला आरोपी अभी फरार है। 24 नवंबर 2020 को घरौंडा थाना में प्रमोद कुमार आर्य की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। जिसमें बाइक पर सवार सोनू व दिलनवाज लूट के इरादे से आए थे व असफल होने पर फायर कर चले गए थे। मामले में सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दिलनवाज फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद साथियों के इशारों पर करते थे अपराध
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जेल मे बंद अपने साथियों के इशारों पर लूट व डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। दिलनवाज के खिलाफ उपरोक्त मामलों के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में करीब 20 केस दर्ज हैं, जिसमें ट्रांसफार्मर चोरी, लूट, डकैती व हत्या की कोशिश शामिल हैं। आरोपी सहारनपुर के एक मामले में मोस्टवांटेड घोषित है, जिस पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपी अहतशाम पर सहारनपुर जिले में लूट, स्नैचिंग, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत चार केस दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और अभी जमानत पर था। आरोपी संजीव के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में एक मामला गाड़ी लूटने का दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर था और आरोपी साहिल के खिलाफ 2017 में करनाल में एक मामला अवैध शराब तस्करी का दर्ज है जिसमें वह जेल में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed