फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   39 dengue patients found in nine days

Karnal News: नौ दिन में डेंगू के 39 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
39 dengue patients found in nine days
- सात नए केस आए, फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां तेज करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मौसम परिवर्तन के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नौ दिनों में डेंगू के 39 केस आ चुके हैं। बुधवार को भी डेंगू के सात मरीज मिले हैं। जिससे कुल संख्या 104 तक पहुंच चुकी है। विभाग के उच्चाधिकारियों ने फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में गठित टीमों ने 10,61,714 घरों में डेंगू के लार्वा खंगाले। इनमें से 6639 घरों में लार्वा मिले और 3336 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 4071 संदिग्ध मरीजों में से अब तक 104 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतनी जरूरी

मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि इसमें मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं। कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सूखा रखें। पानी से भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भरे दें, यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें।

डेंगू के लक्षण
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर में 44 और अक्तूबर में 39 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed