{"_id":"62f41aec00dfa060a948b7dd","slug":"36-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-knl1175578108","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कलंदरी गेट मोहल्ला निवासी मोहीन खान ने दो महिलाओं व एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत दी है। इसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह 12वीं पास है और विदेश जाना चाहता है। उसके भाई ने निर्मल विहार निवासी गुरलाल सिंह, उनकी पत्नी गगनदीप कौर व न्यू प्रेमनगर निवासी टिवंकल चावला से बात की। इन तीनों ने उसे अमेरिका भेजने व वहां पर नौकरी दिलवाने के साथ पीआर दिलाने का झांसा दिया। उससे 42 लाख रुपये व कुछ दस्तावेज मांगे। उसके भाई ने कहीं से उधार लेकर इन्हें 19 लाख रुपये दिए। 14 फरवरी 2022 को उसे दिल्ली से फ्लाइट में चढ़ाया और दुबई उतारा। दुबई में उसे इन एजेंट के एक परिचित ने होटी में ठहराया और उसके साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए। जब उसने अपने भाई को फोन कर आपबीती बताई तो उसने इन एजेंटों से बात की। तब एजेंटों ने शेष राशि देने को कहा। उसके भाई ने किसी तरह कहीं से उधार लेकर 15 लाख रुपये इन्हें दिए।
तीन मई 2022 को उसे जंगलों के रास्ते साउथ अफ्रीका ले जाया गया, जहां कुछ लोगों को उसके सामने बेचा जा रहा था। मारपीट भी की जा रही थी। उसके साथ भी वहां मारपीट कर पैसे की मांग की गई। तब फिर उसने भाई को आपबीती बताई। उसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को कुछ दिन में सही तरीके से अमेरिका पहुंचाने का भरोसा दिया। तब आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये अपने अन्य साथी के खाते में डलवा लिए। लाखों रुपये हड़पने और यातनाएं देने के बाद उसे इंडिया डिपोट कर दिया। बाद में इस मामले को लेकर पंचायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।