फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   35 thousand students of 10th and 12th will give exam from today

10वीं और 12वीं के 35 हजार विद्यार्थी आज से देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
35 thousand students of 10th and 12th will give exam from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से आरंभ हो रही हैं। प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता होने का दावा करते हुए जिले भर में करीब 92 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 10वीं व 12वीं के लगभग 35 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए सभी केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर कोई भी नकल करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। वहीं, बोर्ड की ओर से नौ फ्लाइंग टीमों का भी गठन किया गया है, जो सभी केंद्रों पर नजर रखेगी। इन टीमों में उपायुक्त, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बोर्ड चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, बोर्ड सचिव, बोर्ड प्रश्नपत्र रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

धारा 144 लागू
जिलाधीश अनीश यादव ने परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि परीक्षाएं 30 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससेे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के आसपास उक्त अवधि में फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं। 92 केंद्र बनाए गए हैं। नौ फ्लाइंग टीमें केंद्रों पर नजर रखेंगी।
राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed