{"_id":"68f156367e444d6f430c0721","slug":"35-major-roads-of-the-city-will-be-made-smart-the-view-will-be-beautiful-karnal-news-c-18-knl1008-761072-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर की 35 प्रमुख सड़कों को बनाया जाएगा स्मार्ट, खूबसूरत दिखेगा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर की 35 प्रमुख सड़कों को बनाया जाएगा स्मार्ट, खूबसूरत दिखेगा नजारा
Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम शहर की करीब 50 किलोमीटर लंबी 35 सड़कों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित करेगा। सड़कों का चयन कर लिया गया है। इन सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा जिससे यहां से गुजरने वालों को खूबसूरत नजारा दिखेगा।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इन 35 सड़कों पर सुंदरीकरण के लिए क्या-क्या काम किए जाने हैं, इसके लिए नगर निगम की ओर से खन्ना आर्किटेक्ट एजेंसी का चयन किया है। ये एजेंसी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इसके बाद इसमें कितनी लागत आएगी, इसका अनुमान तैयार किया जाएगा। एजेंसी ने सड़कों का प्रारंभिक सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया है और जल्द सर्वे रिपोर्ट नगर निगम को सौंप देगी। जिन सड़कों का सुदृढ़ीकरण करवाए जाने की आवश्यकता होगी, उन्हें सुदृढ़ करवाने के साथ-साथ सुंदरीकरण के काम करवाए जाएंगे।
निगमायुक्त ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य करनाल शहर की यातायात व्यवस्था, सुगमता और सुंदरीकरण में व्यापक सुधार लाना है। इन कार्यों से शहर के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। इन सड़कों के सुंदरीकरण व स्मार्ट रोड बनने से शहर की यातायात व्यवस्था ओर सुदृढ़ होगी, जिससे वाहन चालकों को सुविधाएं मुहैया होंगी। सड़क किनारे लोग हरे-भरे वातावरण में सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट सड़क की खूबियां
निगमायुक्त ने बताया कि सड़कों पर फुटपाथ, बैठने की जगह, सुंदर व आकर्षक लाईटें, स्ट्रीट लाईटिंग, ड्रेनेज सिस्टम, सुचारू यातायात प्रबंधन, साइकिल ट्रैक, हरियाली के लिए पेड़-पौधे, ट्री-गार्ड तथा माउंड्स जैसे विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। इन्हें लोगों की सुविधाओं के हिसाब से विकसित किया जाएगा।
-- -
ये हैं प्रमुख सड़कें-
- प्रेम प्लाजा से मॉल रोड (अहिल्याबाई मार्ग) 500 मीटर
- विक्रम मार्ग से रेलवे रोड 516 मीटर
- विश्राम गृह से तलवार चौक तक 365 मीटर
- इंदिरा कॉलोनी चौक से राज.सी.से.स्कूल चौक 560 मीटर
- मीनार रोड (सैनी भोजनालय से डीसी आवास) 960 मीटर
- डॉ. आंबेडकर चौक से बलड़ी बाईपास (वाया अग्रसेन चौक) 2500 मीटर
- हवाई पट्टी नेवल से आईटीआई चौक 2650 मीटर
- अंबेडकर चौक से विश्राम गृह व स्वामी विवेकानंद द्वार तक 4600 मीटर
- तिजेंद्रा पार्क से नागपाल मार्बल व यहां से मॉडल संस्कृति स्कूल तक 1300 मीटर
- आईटीआई चौक से अग्रसेन तक 1950 मीटर
- हांसी चौक से पश्चिमी यमुना नहर पुल तक 1900 मीटर
- कलंदरी गेट से नमस्ते चौक तक 1630 मीटर
- महाराणा प्रताप चौक से जीटी रोड चौक तक 920 मीटर
- सेक्टर सात की आंतरिक सड़कें 4400 मीटर
- सेक्टर 32-33 में पुलिस चौकी से अटल पार्क वाया जिमखाना क्लब। 800 मीटर
- नूर महल चौक से महात्मा चौक वाया सेक्टर 7-8 डिवाइडिंग रोड 2830 मीटर
- सेक्टर 7 मार्केट के सामने वाली सड़क 360 मीटर
- सेक्टर 8 मार्केट के सामने वाली सड़क 310 मीटर
- गीता चौक से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 9 चौक तक 760 मीटर
- कुंजपुरा रोड सेक्टर सामुदायिक केंद्र सेक्टर 9 चौक तक 600 मीटर
- शिव मंदिर से हाउस नंबर 1354 तक, यहां 45 मीटर रोड तक 910 मीटर
- सामुदायिक केंद्र सेक्टर 9 से मेरठ रोड चौक तक 4500 मीटर
- डिवाइडिंग सेक्टर 6-7 850 मीटर
- राजकीय कॉलेज सेक्टर 14 से मेरठ रोड तक 800 मीटर
- महर्षि दयानंद सरस्वती चौक से हरियाणा नर्सिंग तक 1250 मीटर
- सेक्टर 13 की आंतरिक सड़कें 4500 मीटर
- प्रताप पब्लिक स्कूल कोने से पुलिस चौकी सेक्टर 6 तक 400 मीटर
-पुलिस चौकी सेक्टर 6 से आउटर बाईपास वाया सेक्टर 6 मार्केट 540 मीटर
- अमर हास्पिटल चौक से सेक्टर 6 मार्केट वाया शिव मंदिर 600 मीटर
- सेक्टर 6 मार्केट से मेरठ रोड 800 मीटर
- सेक्टर 6 मार्केट से टैगोर स्कूल सेक्टर 6 570 मीटर
- प्रणामी मंदिर चौक से रेड लाइट चौक सेक्टर 12 तक 1110 मीटर
- अरोड़ा डेयरी मॉडल टाउन से हास्पिटल चौक वाया गुरुद्वारा 1290 मीटर
- सिविल हास्पिटल चौक से कर्ण गेट (कुंजपुरा रोड) 1120 मीटर
- माल रोड से एसडी स्कूल चौक 570 मीटर