फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   35 lakh robbery

ट्रक चालक से 35 हजार लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
35 lakh robbery
कोहरे से ढकी सर्द रातों में जहां पुलिस की आवाजाही और गश्त ठहर सी गई है, वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वह ताबड़तोड़ संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब तो सबसे सुरक्षित माने जाने वाला जीटी रोड पर चलना भी दुश्वार होने लगा है। मंगलवार रात करीब दस बजे जीटी रोड के समीप झाड़ियों से निकल कर इस गैंग के चार युवकों ने एक ट्रक चालक के सिर में हथोड़ा मार कर उसका मोबाइल व 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर सेक्टर 13 चौकी प्रभारी व सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक असलमदीन ने बताया कि वह ट्रक लेकर यूपी से लुधियाना जा रहा था। उसके ट्रक के गेयर में खराबी हो गई तो सड़क किनारे उसने अपना ट्रक खड़ा किया और उसे ठीक करने लगा। इस दौरान झाड़ियों से चार युवक बाहर निकले और उसके हाथ से हथौड़ा छीनकर उसके सिर में मारा। जिससे वह घायल हो गया। चारों युवक ड्राइवर का मोबाइल और 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सेक्टर 13 चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed