फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   347 players of the district will show their strength in Khel Maha Kumbh

Karnal News: खेल महाकुंभ में जिले के 347 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
347 players of the district will show their strength in Khel Maha Kumbh
करनाल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन दो से चार अगस्त तक होगा। प्रदेश के छह जिलों में होने वाली प्रतियोगिताओं में करनाल के 347 खिलाड़ी 15 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय इन मुकाबलों के लिए प्रदेशभर के खिलाड़ी एक अगस्त से अपने गृह जिलों से जिस जिले में प्रतियोगिता होनी है, वहां के लिए रवाना होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के आने-जाने का 75 प्रतिशत खर्चा खेल निदेशालय की ओर से रोडवेज महाप्रबंधक को दिया जाएगा। इसमें से बकाया 25 प्रतिशत राशि का वहन संबंधित जिला के खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को वहन किया जाएगा, जहां प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेगा। खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में शामिल होने वाले खिलाड़ी एक अगस्त को शाम तीन बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। खेल विभाग की ओर से पत्र जारी कर गुरुग्राम में होने वाले क्रिकेट व भारोत्तोलन मुकाबलों व अंबाला में होने वाले स्वीमिंग व जिम्नास्टिक स्पर्धाओं को दूसरे चरण में कराने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण का शेड्यूल नए समय व स्थान के साथ जल्द जारी होगा।
विज्ञापन


इन जिलों में होंगे खेल मुकाबले

जिला
प्रथम चरण में आयोजित होने वाले खेल
पंचकूला
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल
फरीदाबाद शूटिंग, ताइक्वांडो
रोहतक
बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल, हॉकी मुकाबले (लड़कियां)
सोनीपत
टेनिस

----

करनाल से इतने खिलाड़ी होंगे शामिल
खेल
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की संख्या
एथलेटिक्स

46
बैडमिंटन

08
बॉक्सिंग

17
बास्केटबॉल
30
फुटबॉल

36
जिम्नास्टिक
16
हॉकी

18
टेनिस

10
शूटिंग

12
स्विमिंग

26
भारोत्तोलन
15
हैंडबॉल

32
ताइक्वांडो

23
क्रिकेट

34
नेटबॉल
24
कुल

347

वर्जन
खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं चार व पांच जुलाई तक सफलतापूर्वक आयोजित हुईं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 347 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया है। जिला के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 46 एथलेटिक्स में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश पांडेय, उपनिदेशक एवं अतिरिक्त भार जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed