फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   324 teenage girls got second dose

324 किशोर-किशोरियों ने लगवाई दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
324 teenage girls got second dose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए हर घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को घर पर जाकर स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना का टीका लगा रहे हैं। सोमवार को 173 केंद्रों पर 5778 लोगों ने टीकाकरण करवाया। विभाग की ओर से 15 से 18 आयु वर्ग के 324 किशोर-किशोरियों को दूसरी डोज लगाई गई। जिसको लेकर युवा उत्साहित नजर आए। बूस्टर और दूसरी डोज लगवाने के लिए भी लोग केंद्रों पर जुट रहे हैं।

अब तक 2176152 को लगी डोज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 2176152 लोगों को डोज लग चुकी है। जिसमें 1314481 को पहली और 913077 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 8124 को बूस्टर और 59854 किशोर-किशोरियों को पहली और 324 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के रूप मेें एहतियाती टीका लगवा लिया है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को दोनों टीके जरूर लगवाने चाहिए
- ओमप्रकाश
देश के प्रति दायित्व को निभाते हुए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।
- हर्षदीप
किन्हीं कारणों से कोरोना की डोज नहीं लगवा पाया था। अब लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
- सुनील
सरकार की ओर से बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज देने का निर्णय सराहनीय है। सभी अपनी भागीदारी निभाएं।
- राजेंद्र प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed