{"_id":"681e7213a076cf641d0e3a3a","slug":"323-blood-units-secured-to-deal-with-emergency-karnal-news-c-18-knl1008-642311-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आपात स्थिति से निपटने के लिए 323 रक्त यूनिट सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आपात स्थिति से निपटने के लिए 323 रक्त यूनिट सुरक्षित
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के ब्लैड बैंक ने की तैयारी, रेडक्रॉस समिति, एनजीओ और समाजसेवी करेंगे सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के कारण स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर है। जिला नागरिक अस्पताल के रक्त कोष (ब्लड बैंक) में हर रक्त समूह की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन, जिला रेडक्रॉस समिति और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। वर्तमान में 323 यूनिट रक्त सुरक्षित रखा गया है, जिसमें हर ब्लड ग्रुप उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 50 से 60 यूनिट अपरीक्षित (अभी जांच प्रक्रिया में) रक्त भी उपलब्ध है, जिसे जरूरत पड़ने पर तत्काल उपयोग में लाया जा सकता है।
जिला नागरिक अस्पताल के रक्त कोष प्रभारी डॉ. संजय ने बताया कि हर स्थिति से निपटने के लिए रेडक्रॉस समिति, एनजीओ और समाजसेवी सक्रिय हैं। हर समूह से हजार-हजार की संख्या में ऐसे रक्तदाता चिह्नित किए हैं जो आपातकालीन स्थिति में रेयर ब्लड ग्रुप देने के लिए तैयार हैं। डॉ. संजय ने बताया कि आपात स्थिति की संभावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं में आगामी रक्तदान शिविर लगाने की योजना बनाई गई है।
इससे पहले रेडक्रॉस डे पर शिविर भी आयोजित किए गए ताकि आपात स्थिति से निपटने में मुश्किल न हो। इसके लिए एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। साथ ही निजी रक्त कोषों और कल्पना चावला चिकित्सा महाविद्यालय के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर एकजुट होकर कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
किस ग्रुप का कितनी रक्त मौजूद
ब्लड ग्रुप यूनिट
ए पॉजिटिव 83 यूनिट
ए नेगेटिव 02 यूनिट
बी पॉजिटिव 67 यूनिट
बी नेगेटिव 03 यूनिट
एबी पॉजिटिव 36 यूनिट
एबी नेगेटिव 02 यूनिट
ओ पॉजिटिव 129 यूनिट
ओ नेगेटिव 01 यूनिट
नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों से बचें और आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर मानवता का परिचय दें। रेडक्रॉस, सभी संस्थाएं, एनजीओ और अस्पताल प्रशासन सतर्क है। हम सब मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
- डॉ. दीपक गोयल, जन संपर्क अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल