फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   32 minutes of terror... everyone remained seated where they were told.

Karnal News: दहशत के 32 मिनट... जहां कहा, वहीं बैठे रहे सभी

Tue, 25 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 25 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
32 minutes of terror... everyone remained seated where they were told.
इस घर मे हुई थी वारदात संवाद
जगदीप
विज्ञापन


करनाल। एसपी आवास से महज 200 मीटर दूर सुभाष कॉलोनी स्थित ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर में सोमवार की सुबह खुशियां बिखरी हुई थीं। बेटे आदित्य की 4 दिसंबर को शादी के लिए आयोजनों की शृंखला में धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। रिश्तेदार आए हुए थे। 8:20 बजे घर में घुसे पांच हथियारबंद बदमाशों ने खुशियों को दहशत और दर्द में बदल दिया। छह राउंड फायर, आदित्य के कंधे में गोली मारे जाने से आतंक छा गया। बदमाशों ने जहां कहा, वहीं बैठे रहे। जो कहा वो किया।
करीब 8.52 बजे तक बदमाश परिवार को बंधक बनाए रहे। सहमा हुआ परिवार 32 मिनट तक बदमाशों के आदेशों पर को सहता रहा। सभी वारदात से इस कदर दहशत में थे कि बदमाशों के जाने के बाद भी काफी समय तक अपने स्थान से नहीं उठे। शाम तक दहशत कायम रही।
विज्ञापन

वारदात के समय परिवार में आदित्य के दादा दीवान चंद, माता मीनाक्षी, बुआ संगीता, पिता मनोज पसरीचा और नानी व दादी घर में मौजूद थे। बदमाशों ने रिवाल्वर को संगीता और आदित्य के सिर पर तानकर सभी को लॉबी में एकत्रित किया। कुछ भी बोलने पर गोली मारने की धमकी दी थी। परिवार के लोग कुछ बोलते तो बदमाश दहशत जमाने के लिए फायरिंग कर देते। वारदात के दौरान बदमाशों ने छह बार फायरिंग की। मौके से पुलिस ने खोल भी बरामद किए हैं। गोलियों की आवाज से परिवार इतना डर गया कि बदमाशों के पूछने पर घर के अंदर रखी सारी नकदी और गहने निकालकर दे दिए। परिवार ने शादी के लिए गहने तक बनवाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






लूटपाट के बाद उतरवाए महिलाओं के गहनेबदमाशों ने जाने से पहले सभी महिलाओं के कानों, गले और नाक व हाथों से सोने के करीब दस तोले के आभूषण भी निकलवा लिए। घायल आदित्य ने दोबारा विरोध किया तो बदमाशों ने धमकी दी कि अबकी बार गोली सीने या सिर में मार देंगे।





पहुंचे एसपी, मेयर और विधायक
सुभाष कॉलोनी में हुई वारदात का जैसे ही लोगों को पता लगा तो घर पर शहर के लोगों का जमावड़ा लग गया। मेयर रेणुबाला, विधायक जगमोहन आनंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पराग गाबा और कांग्रेस नेता मनोज वधवा, पार्षद ईश गुलाटी पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने घर को अंदर से सील रखा। बाहर के लोगों को आने-जाने नहीं दिया।

इस घर मे हुई थी वारदात संवाद

इस घर मे हुई थी वारदात संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed