फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गांव में सरपंच ने कराई पंचायत में प्रेमी जोड़े की शादी, खुद किया कन्यादान

गांव में सरपंच ने कराई पंचायत में प्रेमी जोड़े की शादी, खुद किया कन्यादान

Sat, 30 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांव में सरपंच ने कराई पंचायत में प्रेमी जोड़े की शादी, खुद किया कन्यादान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा अक्सर प्रेमी जोड़ों द्वारा भाग कर शादी करने के मामलों में विवादों में रहा है, लेकिन करनाल का एक ऐसा गांव भी है जिसकी पंचायत ने लड़की के माता पिता से ऊपर होकर प्रेमी जोड़े की गांव में ही शादी करा एक मिसाल पेश की है। गांव के सरपंच ने पंचायत में ही प्रेेमी जोड़े ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और बंधन में बंध गए।
गांव घीड़ के सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि करनाल के गांव घीड़ निवासी लड़की सरिता को सलारपुर गांव के एक युवक गुरमीत उर्फ मोनू से प्यार हो गया। लड़की ने अपने माता-पिता को लड़के के बारे में बताया और शादी करने का फैसला भी सुना दिया। जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि लड़का सिख धर्म का है तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। माता-पिता के मना करने पर उन प्रेमी जोड़ों ने वही फैसला लिया जो प्रेमी जोड़ लेते हैं, घर से भागने का। 25 मार्च को लड़की घर से भाग कर लड़के के पास चली गई। लड़की के माता-पिता लड़की को घर वापस ले आए, लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही और अपनी जान देने की भी बात कह दी। लड़की के माता पिता लड़की को गांव के सरपंच के पास लेकर गए और समझाने के लिए कहा लेकिन वहां भी लड़की उसी लड़के से शादी करने की बात कहती रही। फिर सरपंच ने लड़के के परिजनों से बात की और फिर उन्हें गांव में बुलाया।
विज्ञापन


पंचायत में डलवाई वरमाला
27 मार्च को सलारपुर गांव से लड़के गुरमीत के पिता सुच्चा सिंह, ताऊ गब्बर सिंह, गांव का सरपंच राजकुमार सहित अन्य परिजन गांव घीड़ में पहुंचे। इसके साथ ही लड़की के परिजन पिता बाबूराम, मां, तारू आदि भी पंचायत में मौजूद रहे। इस दौरान दोनों परिवारों से सरपंच ने बात की। लड़के के परिजन शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़के के माता-पिता नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ने किया कन्यादान
लड़की के माता-पिता की नाराजगी के चलते सरपंच ने वर माला मंगवाई और लड़के ने लड़की को वार माला पहनाकर शादी की और सरपंच ने 2100 रुपये का कन्यादान किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों से लिखित में भी लिया कि वे इस शादी से नाराज नहीं है और उनकी सहमती से शादी हो रही है। इसके बाद लड़का, लड़की को अपने गांव ले गए और वहां अपनी रीति रिवाज से गुरुद्वारे में जाकर शादी की।

12वीं पास है लड़की, लड़का करता है एक कंपनी में जॉब
लड़की सरिता 12वीं पास है और लड़का गुरमीत गांव घीड़ के समीप मुगल माजरा गांव में एक कंपनी में जॉब करता है। वहीं से दोनों की जान पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed