फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम ने करनाल को दी 307 करोड़ की सौगात, 7 परियाजओं का उद्घाटन, 9 का शिलान्यास

सीएम ने करनाल को दी 307 करोड़ की सौगात, 7 परियाजओं का उद्घाटन, 9 का शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने करनाल को दी 307 करोड़ की सौगात, 7 परियाजओं का उद्घाटन, 9 का शिलान्यास
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के लिए 307 करोड़, 36 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। इनमें सात परियोजनाओं उद्घाटन किया गया, जबकि 9 का शिलान्यास किया गया। इस दौरान कल्पना चावला राजकीय मे डिकल कॉलेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज, हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मेयर रेनु बाला गुप्ता, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र चौहान, भाजपा नेता संजय मेहला, कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, घरौंडा चेयरमैंन रमेश त्यागी, गुलाब सिंह मूनक, पार्षद वीर विक्रम कुमार, जयपाल वाल्मीकि, एडीसी अनीश यादव, एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन



इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
बालपबाना गांव में 3 करोड़, 25 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी के सबस्टेशन, 7 करोड़ 60 रुपये की लागत से बने गांव बल्ला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कर्मचारियों के क्वाटर्स, असंध में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बने लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह जनता को समर्पित किया। इसी के साथ गांव निगदू में गीता विद्या मंदिर के पास से 1 करोड़, 19 लाख रुपये की सड़क, गांव गोंदर में 1 करोड़, 4 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क व कुंजपुरा में 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बने बस अड्डे व 3 करोड़, 33 लाख रुपये की लागत से मधुबन में बने स्पेशल होम के भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



7.67 करोड़ से इंद्री में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास, सड़कें होंगी चकाचक
इंद्री में 7 करोड़, 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज प्लांट का शिलान्यास किया गया। साथ ही 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जुंडला से बांसा तक की सड़क, 15 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से करनाल-रंबा-इंद्री-लाडवा की फोरलेन सड़क, 175 करोड़ रुपये की लागत से चिढ़ाव मोड़ से कैथल तक की सड़क की फोरलाइनिंग, 7 करोड़, 51 लाख रुपये की लागत से करनाल-काछवा-सांभली-कोर की फोरलाइनिंग सड़क का सुधारीकरण व विस्तारीकरण होगा। साथ ही 9 करोड़, 10 लाख रुपये की लागत से करनाल-रंबा-इंद्री-लाडवा सड़क पर डब्ल्यूजेसी पर पुल व 50 करोड़ रुपये की लागत से कोहंड-मूनक-सालवन-असंध रोड ओवरब्रिज व 2 करोड़, 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मखाली से हांसू माजरा की सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनोहर ने इतनी ग्रांट दी कि सरपंच कहने लगे गांव में कुछ कराने के लिए बचा ही नहीं : कर्णदेव कांबोज
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कर्णदेव ने कहा कि हरियाणा के इतिहास पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने एक दिन एक जगह से प्रदेश के सभी 22 जिलों के लिए 4106 करोड़ रुपये के 211 विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया हो। राज्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण हलकों में सीएम मनोहर लाल ने इतना ग्रांट दे दिया है कि सरपंच यह कहने लगे हैं कि मंत्री जी हमारे गांव में अब करने के लिए कुछ बचा ही नहीं। इंद्री के लिए 33 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।


घरौड़ा विधानसभा के लिए सीएम ने दी 71 करोड़ की सौगात : हरविंद्र
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि विकास की गंगा बह रही है। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी मुख्यमंत्री ने करीब 71 करोड़ की सौगात दी है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इन परियोजनाओं से नीलोखेड़ी हलके को भी लाभ मिलेगा।



असंध विधानसभा क्षेत्र के लिए 15.96 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव बाल पबाना में 3 करोड़ 25 लाख की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इससे 6 गांवों के करीब 2260 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed