{"_id":"5c7ad323bdec22737c29276b","slug":"31551553315-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च को चंडीगढ़ में सीएम से मिलेंगी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च को चंडीगढ़ में सीएम से मिलेंगी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सात जिलों की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने शनिवार को सीएम कैंप का घेराव करने की बजाये सीएम के कार्यक्रम विजय संकल्प बाइक रैली में जाकर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया। सेक्टर-12 धरना स्थल से प्रदर्शन करती हुई हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर पुरानी सब्जी मंडी की तरफ मुख्यमंत्री के प्रोग्राम की तरफ जुलूस का रूख कर दिया, लेकिन सेक्टर 12 के पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बेरीगेट्स लगाकर जुलूस को रोक लिया। इस कारण बीच सड़क पर ही नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, लेकिन तुरंत ही करनाल प्रशासन ने सीएम से बात करके धरना स्थल पर ही एसडीएम करनाल व डीएसपी को भेजा। वहां उन्होंने यूनियन को सीएम से बातचीत का चंडीगढ़ में पांच मार्च का मीटिंग का टाइम दिया। मीटिंग का पत्र मिलने के बाद ही प्रदर्शन को समाप्त किया गया। इससे पहले सातों जिलों की आंगनबाड़ी व हेल्पर सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में एकत्रित हुई।राज्य महासचिव शकुंतला व राज्य उपप्रधान मधु शर्मा ने कहा कि यूनियन आठ फरवरी से धरने हड़ताल व प्रदर्शन कर रही है, लेकिन आज तक सरकार चुप थी, लेकिन शनिवार को प्रदर्शन से जो मीटिंग का टाइम मुख्यमंत्री से मिला है। सरकार से अपील है कि जो मांगें समझौते में मानी गई थी उसे लागू किया जाए। सरकार नहीं जागी तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की पोल खोली जाएगी। इस अवसर पर रूपा राणा, बिजनेश राणा, राकेश राणा, संतोष, किरण, कमला, शीला, सुशील राणा, सुनीता, राजबाला, शकुंतला, रेखा रानी, मीनाक्षी, सतपाल सैनी, ओमप्रकाश सिहमार, ओपी माटा, जगपाल राणा, जोगा सिंह, जगमाल, सुशील गुर्जर, कुलदीप राणा, रोशन गुप्ता, जगवीर, ऋषिपाल, जयपाल व सुरेंद्र सिंह ने वर्करों को संबोधित किया।