फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डेढ साल बाद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ ब्लड बैंक, आज होगा उद्घाटन

डेढ साल बाद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ ब्लड बैंक, आज होगा उद्घाटन

Fri, 07 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डेढ साल बाद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ ब्लड बैंक, आज होगा उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डेढ़ साल बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक को शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ब्लड बैंक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स मशीन को भी शुरू किया जाएगा। अब मरीजों को ब्लड लेने के लिए नागरिक अस्पताल में नहीं जाना होगा बल्कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर ही ब्लड बैंक में उन्हें ब्लड मिलेगा। इसके लिए नागरिक अस्पताल के चार टेकनिकल कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में डेपुटेशन पर भेजा दिया गया है। ताकि जब तक मेडिकल कॉलेज का स्टाफ पुरा नहीं होता तब तक डेपुटेशन के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देंगे।
बता दें ब्लड बैंक में कई महीनों से प्लेटलेट्स की मशीन आई हुई है, लेकिन मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने इस मशीन को नहीं चलाया। डेंगू के सीजन में मरीजों को प्राइवेट लैब से प्लेटलेट्स निकलवानी पड़ी, इसके लिए उन्होंने 11-11 हजार रुपये चुकाने पड़े। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने जल्द ही ब्लड बैंक को मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग मे शिफ्ट कर चलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ही निकलवा सकते हैं प्लेटलेट्स
हालांकि, ब्लड बैंक में पहले भी प्लेटलेट्स मिलते थे, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज में उस मशीन को शुरू किया जाएगा, जिसमें व्यक्ति के खून से सिर्फ प्लेटलेट्स ही निकाल सकते हैं और बाकी का खून उसे दोबारा चढ़ाया जाता है। इसके लिए प्राइवेट लैब संचालक 11-11 हजार रुपये लेते हैं। ऐसे में मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल में चल रहे ब्लड बैंक को मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है। अब मरीजों को ब्लड लेने के लिए मेडिकल कॉलेज में आना होगा। प्लेटलेट्स मशीन को भी शुरू कर दिया जाएगा। जिससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।-डॉ. सुरेंद्र कश्यप, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed