फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नियमों को ताक पर रखे बाजार से अधिक राशि में खरीदे सामान, बीडीपीओ पर केस दर्ज

नियमों को ताक पर रखे बाजार से अधिक राशि में खरीदे सामान, बीडीपीओ पर केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखे बाजार से अधिक राशि में खरीदे सामान, बीडीपीओ पर केस दर्ज
नियमों को ताक पर रख बाजार से अधिक राशि में खरीदा सामान, बीडीपीओ पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। (करनाल)
नियमों को ताक पर पद का दुरुपयोग करते हुए बाजार से अधिक मूल्य पर सामान खरीदने और घोटाला करने के आरोप में असंध पुलिस ने असंध के तत्कालीन और मौजूदा में गोहाना के बीडीपीओ जगबीर दलाल पर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। यह केस एक ग्राम सचिव की शिकायत पर और विजिलेंस की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
जानकारी मुताबिक साल 2015 में असंध खंड विकास एवं पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम सचिव रविंद्र सिंह फौजी द्वारा जगबीर दलाल के खिलाफ डीजी विजिलेंस को लिखित में यह आरोप लगाए थे कि नियमों की अवहेलना करके अधिकारी ने कुर्सियां, सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली साइकिल रिक्शा की खरीद में सरकार को मोटा चूना लगाया और बाजार से अधिक मूल्य पर सामान की खरीद की। ग्राम सचिव द्वारा पुख्ता सबूतों के साथ की गई शिकायत की जांच राज्य चौकसी ब्यूरो के आदेश पर करनाल विजिलेंस द्वारा की गई जांच में अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। इस कार्रवाई के बाद प्रधान सचिव ने उपायुक्त करनाल और उपायुक्त द्वारा असंध के बीडीपीओ नरेंद्र कुमार को जगबीर दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सचिव का करवाया था मेवात तबादला
इस मामले में ग्राम सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि जब वह असंध कार्यरत था, तब बीडीपीओ कथित एक भाजपा नेता के साथ मिलकर ग्राम सचिवों पर दबाव डाल कर फर्जी बिलों पर साइन कराता था। वहीं ग्राम पंचायतों के चुनाव से पहले जिस समय पूर्व सरपंचों का कार्यकाल खत्म हो गया था, तब भी बीडीपीओ ने कुर्सियां, सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली साइकिल रिक्शा की खरीद के अलावा भी कई कार्यों में भारी भ्रष्टाचार कर सरकार को मोटा चूना लगाया था। जब उन्होंने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो भाजपा नेता के दम पर उनका तबादला मेवात करवा दिया था। ग्राम सचिव ने बताया कि बीडीपीओ के खिलाफ डीजी विजिलेंस और सीएम विंडो के अलावा भी कई जगह शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच के बाद अब जाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि असंध के वर्तमान बीडीपीओ नरेंद्र कुमार की शिकायत पर निवर्तमान असंध बीडीपीओ जगबीर दलाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed