फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महाराणा प्रताप के जीवन से प्ररेणा लेकर देश को आगे बढ़ाएं : श्याम सिंह

महाराणा प्रताप के जीवन से प्ररेणा लेकर देश को आगे बढ़ाएं : श्याम सिंह

Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप के जीवन से प्ररेणा लेकर देश को आगे बढ़ाएं : श्याम सिंह
होनहार 72 युवक-युवतियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति करनाल की आम सभा सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुई। कार्यक्रम में जिलेभर से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं मुख्य अतिथि विधायक श्याम सिंह राणा ने शिक्षा व खेल में समाज का नाम रोशन करने वाले 72 युवक व युवतियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह समाज की शान हैं। हमें इन पर गर्व है। उन्होंने आह्वान किया कि दूसरे भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। ग्रामीण क्षेत्रों के 80 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को यह सम्मान मिला। वहीं खेलों में राज्य स्तर पर प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले के खिलाड़ियों को भी समिति ने पुरस्कृत किया। समिति के अध्यक्ष कर्नल देवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप स्कूल के निर्माण पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर समिति के युवा अध्यक्ष मनोज राणा, कुलदीप राणा, डॉ. एनपी सिंह, भूप सिंह राणा, तेजपाल राणा, भूपेंद्र राणा, नत्था सिंह, शीशपाल राणा, विक्रम राणा, मान सिंह राणा व जग सिंह राणा मौजूद रहे।


इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी
वहीं पद्मावत फिल्म के विरोध में एकजुट आमसभा में रानी पद्मावती पर आधारित फिल्म का जिक्र होते ही राजपूत समाज के लोग विरोध में एकजुट हो गए। अध्यक्ष कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करने भर से बात बनने वाली नहीं है। सभी ने 20 जनवरी को फिल्म रिलीज करने का विरोध करने का फैसला लिया। हरियाणा सरकार से इस फिल्म को बैन करने की मांग भी की। वहीं समाज के सशक्तीकरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed