{"_id":"5a5116084f1c1b4d198b5492","slug":"31515263496-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फुट गहरे मिट्टी के गड्डे में दबा मिला व्यक्ति का शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फुट गहरे मिट्टी के गड्डे में दबा मिला व्यक्ति का शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो फीट गहरी मिट्टी में दबा मिला शव, तेजधार हथियार से की गई हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
इंद्री के गांव सालरू के पास गांव दरड़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर शुक्रवार देर शाम पुलिस को दो फीट गहरे गड्ढे में दबा हुआ व्यक्ति का शव बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शव के हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए हैं। गले पर भी तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। इसके अलावा छाती और सिर में भी चोट के निशान है। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी शिव चरण ने बताया कि उन्हें सलारू के सरपंच परविंद्र सिंह ने सूचना दी थी कि दरड़ की ओर जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति का शव मिट्टी में दबाया हुआ है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। गड्ढे से शव निकाला गया जिसके हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था। वहीं गले पर तेजधार हथियार के चोट के निशान भी मिले हैं। वहीं सिर और छाती में चोट के निशान है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांव और भट्ठाें पर पूछताछ कर रही है।
कुत्तों ने गड्ढा खोदा तो लोगों को दिखा शव
गांव सलारू के सरपंच परविंद्र सिंह ने बताया कि दरड़ गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को करीब दो फुट गहरे मिट्टी के गड्ढे में दबा दिया। जब कुत्ताें ने पैरों से गड्ढे की खुदाई की तो व्यक्ति के हाथ-पांव दिखाई देने लगे। कुत्तों ने व्यक्ति का कान भी नोचा हुआ था। शुक्रवार शाम को जब गांव का एक किसान वहां से गुजर रहा था। अचानक उसकी नजर मिट्टी में दबे शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना फोन पर सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बारे में पांच गांवों के सरपंचों से बात की गई, लेकिन व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।